Advertisment

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले 130 कोरोना संक्रमित, इन जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले 130 कोरोना संक्रमित, इन जिलों में नहीं मिला एक भी मरीजCG Corona Update: 130 corona infected found in Chhattisgarh in last 24 hours, not a single patient was found in these districts

author-image
Bansal News
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले 130 कोरोना संक्रमित, इन जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज

रायपुर। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। दूसरी लहर की चपेट में आकर हजारों लोगों ने अपने परिवार तक को खो दिया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कभी आंकड़े डराने वाले होते हैं। तो कभी आंकड़ों में तेजी से कमी देखने को मिलने लगती है। जहां पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के 130 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,167 हो गई है जबकि संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 13,516 हो गई है। संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 9,84,913 हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 2,738 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Advertisment

इन जिलों में इतने केस
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 130 नए मामले आए हैं जिसमें कांकेर में 19 नए मामले आए, जांजगिर-चम्पा में 16, बस्तर में 13 और बीजापुर में 10 नए मामले आए। रविवार को 25,840 नमूनों की जांच के साथ अब तक 1,11,47,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

सरकार की पूरी तैयारी
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घट बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि तीसरी लहर की भी लगातार चेतावनी दी जा रही है। इसी को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है

Pradesh Breaking Hindibig breaking Number of corona infected patients increased again in Chhattisgarh today 3 patients died in the last 24 hours" MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya localupdate india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi covidtoday covid21MP News Hindi covid21 covid19 coronavirus coronadeath in cg coronacare corona19 corona virus corona update of chatissgarh corona update corona news corona in chattisgrah corona chattisgarhnews chattisgarh corona cases chattisgarh chatiisgrah CG news cg corona update Breaking News breaking breakin : Corona threat deepens again!
Advertisment
चैनल से जुड़ें