Advertisment

रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ा पुलिस का पहला बैरिकेड, सीएम हाउस की ओर कर रहे कूच

Chhattisgarh Raipur Congress Party Protest Vs BJP Update  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Congress Protest Vs BJP

CG Congress Protest Vs BJP

CG Congress Protest Vs BJP: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर रही है। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस (CG Congress Protest Vs BJP) कार्यकर्ता और नेता राजधानी के सीएम हाउस का घेराव कर रहे हैं। इससे पहले गांधी मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्‍थल से सभी कांग्रेस सीएम हाउस की ओर कूच के लिए निकल चुके हैं।

Advertisment

जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस (CG Congress Protest Vs BJP) की ओर निकल चुके हैं। इधर पुलिस ने भी सीएम हाउस को घेर रखा है। जहां अलग-अलग लेयर में बैरिकेड्स पुलिस ने लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड्स तोड़ दिया है। कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे हैं। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझठकी भी हुई।

आकाशवाणी चौक पर लगाई बैरिकेडिंग

कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे हैं। सीएम हाउस (CG Congress Protest Vs BJP) घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस बीच आकाशवाणी चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे की ओर बढ़ गए हैं।

सरकार कुंभकरण की नींद सो रही: बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार (CG Congress Protest Vs BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों पर अत्याचार हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता सरकार को नींद से जगाने में लगे हुए हैं। लेकिन यह सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। इस प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती बेटी और माता बहनों को बचाने का है। विधानसभा का घेराव किए, ब्लॉक जिलों में प्रदर्शन किए लेकिन सरकार नहीं जागी।

Advertisment

प्रदेश में हर 3 घंटे में 1 बलात्कार की घटना

दीपक बैज ने कहा कि जहां जहां अन्याय होगा, चाहे धूप हो गर्मी हो बारिश (CG Congress Protest Vs BJP) हो लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है। एक भगवान विष्णु लोगों की रक्षा करते हैं। और एक विष्णु जनता का रक्षक नहीं भक्षक है। यहां आए लोगों का धन्यवाद। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सीने में गोली खाने को तैयार है। इस संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ेंगे। झीरम घाटी में गोली खाने वाले हमारे नेता है, हम सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। ये गांधी की आंधी है कभी नहीं रुकेंगे।

93 हत्‍याएं हुई, कानून व्‍यवस्‍था चरमराई 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि सिर्फ रायपुर (CG Congress Protest Vs BJP) में पिछले एक साल में 93 हत्याएं हुई हैं, जिससे साफ है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल रही है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Chhattisgarh Congress Protest Vs BJP

भाजपा सरकार में हर तबका डरा है: बैज

दीपक बैज ने कहा, भाजपा (CG Congress Protest Vs BJP) सरकार के 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कानून व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी। आज कोई नशेड़ी या गुंडा कब किसे चाकू मार दे, इसका कोई भरोसा नहीं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग—कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। हर तबका डरा हुआ है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: CG Agniveer Recruitment 2025: आर्मी में भर्ती होने युवाओं के पास अंतिम मौका, आखिरी डेट में मात्र चार दिन शेष

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसे पार्टी का सियासी शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है, जिसका मकसद राज्य सरकार के खिलाफ जनमानस तैयार करना है।

ये खबर भी पढ़ें: कौन हैं US Vice President JD Vance की पत्नी ऊषा वेंस?

CM house Raipur Congress Chhattisgarh crimes Deepak Badge
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें