Advertisment

CG Congress Protest: पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं बढ़ने दिया, महापौर एजाज़ ढेबर हुए चोटिल तबीयत बिगड़ी

CG Congress Protest: बिगड़ी कानून व्‍यवस्‍था और बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का आज हल्‍लाबोल, सचिन पायलट हो रहे शामिल

author-image
Sanjeet Kumar
CG Congress Protest: पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं बढ़ने दिया, महापौर एजाज़ ढेबर हुए चोटिल तबीयत बिगड़ी

   हाइलाइट्स

  • सात माह में बदहाल हो गया प्रदेश: कांग्रेस
  • छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  • एक दिन के लिए स्‍कूल-कॉलेज किए बंद
Advertisment

CG Congress Protest: छत्‍तीसगढ़ में विपक्ष के रूप में कांग्रेस अपनी भूमिका विधानसभा के मानसून सत्र में निभा रही है। वहीं कांग्रेस ने अब प्रदेश में बिगड़ी कानून व्‍यवस्‍था और बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में विधानसभा घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस के हल्‍लाबोल कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्‍ठ नेता शामिल हुए हैं।

24 जुलाई 2024 को छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस (CG Congress Protest) ने प्रदेश स्‍तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने भी आकर बैठक ली थी और रणनीति बनाई थी। आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंच गए हैं। जहां कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है।

Advertisment

   महापौर हुए चोटिल तबीयत बिगड़ी

विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। वहीं पहले बैरिकेड्स तोड़ने के बाद दूसरे बैरिकेड्स से कांग्रेसियों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। पुलिस ने जमकर पानी की बौछार की और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

इस बीच कई कांग्रेसी घायल हो गए। वहीं रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर को चोटे आई है। वह भी इस प्रदर्शन में घायल हो गए हैं। उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

   पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्‍का-मुक्‍की

Advertisment


विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस रोकने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर वॉटर कैनन से पानी की बौछार की जा रही है। वहीं बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही है। इस बीच दोनों के बीच जमकर धक्‍का-मुक्‍की हुई।

   कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ी, आगे बढ़े

CG Congress Protest

विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोकने के लिए 3 लेयर की सुरक्षा है। इसके बाद भी कांग्रेसियों ने पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे की ओर बढ़े। इधर दूसरी बैरिकेड तोड़ने कांग्रेसी प्रयास कर रहे हैं। इस बीच पुलिस वॉटर कैनन का प्रयोग कर रोकने का प्रयास कर रही है। इस बीच कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

   पानी की बौछार से भीड़ तितर बितर की

Advertisment


छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन (CG Congress Protest) जारी है। पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर पानी की बोछार की। कांग्रेसियों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस प्रदर्शन में सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। विधानसभा का घेराव करने के लिए कांग्रेस निकले हैं।

   सरकार रायपुर से नहीं दिल्‍ली से चलती है

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन (CG Congress Protest) में शामिल हुए। जहां उन्‍होंने कहा कि ये सरकार घमंड में चूर है। ये कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमें दायर कर रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए, आम लोगों को परेशान कर रही है।

बलौदाबाजार के लोगों से पूछो, हिंसा फैलाने कौन लोग पहुंचे थे। सरकार का सूचना तंत्र सो रहा था क्‍या। उन्‍होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार रायपुर से नहीं दिल्ली से चल रही है। हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं, जो हिंसा करे उसकी निंदा की जाती है, लेकिन हम लोग किसानों की आवाज उठाते हैं, आगे भी उठाते रहेंगे।

Advertisment

   विष्‍णुदेव का सुशासन का राज नहीं

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभा में बीजेपी सरकार को जमकर आड़े हाथो लिया है। उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ में जंगलराज, गुंडाराज, माफियाराज चल रहा है। यहां विष्णुदेव साय का सुशासन राज नहीं दिखाई दे रहा है।

उन्‍होंने कहा कि हम किसी को मारने नहीं जा रहे और न ही कलेक्ट्रेट जलाने जा रहे। हम बैरिकेड्स तोड़ने जा रहे हैं। इस सरकार की नामाकी को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्‍य है। अभी हमारी लड़ाई शुरू हुई है।

   छह महीने में जो हुआ वह कभी नहीं हुआ

सभा को संबोधति करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ (CG Congress Protest) में कोई सुरक्षित नहीं रह पा रहा है। न किसान, न आम आदमी सब परेशान हैं। उन्‍होंने सीएम विष्‍णुदेव साय से एक सवाल किया है, कि पिछले 5 साल में बता दें कि राजधानी में चली गोली।

Advertisment

हमारे शासन काल में कब कलेक्ट्रेट (CG Congress Protest) में आग लगाई गई। वहीं उन्‍होंने आरोप लगाया कि बस्तर में नक्सली बताकर आम नागरिकों को मारा जा रहा है, उन्‍हें अरेस्‍ट‍ किया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार में सिर्फ छह महीने में यह सब हो गया है।

बलौदाबाजार में कलेक्‍ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी गई। इतना ही नहीं राजधानी में दो बार गोलियां चलीं, इतनी लचर कानून व्‍यवस्‍था कि लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है।

   विधानसभा का घेराव करने निकलेंगे कांग्रेसी 

छत्‍तीसगढ़ में बिगड़ी कानून व्‍यवस्‍था के विरोध में कांग्रेसी लामबंद हैं। कांग्रेसियों ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कुछ देर में विधानसभा घेराव करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निकलेंगे। प्रदेश से आए सभी कांग्रेसी सभा स्‍थल पर एकत्रित हो गए हैं। यहां प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री मलकीत गैन्दू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई नेता शामिल है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत मौजूद हैं। यहां कुछ ही देर में प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचने वाले हैं।

   सात माह में बदहाल हुआ राज्‍य


कांग्रेस (CG Congress Protest) प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि 7 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन हावी है। अपराध और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इससे लगातार कानून व्‍यवस्‍था बिगड़ रही है। लोगों को न्‍याय नहीं मिल पा रहा है।

   केवल राजनीति कर रही कांग्रेस: साव

कांग्रेस के प्रोटेस्‍ट (CG Congress Protest) को लेकर डिप्‍टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। प्रदेश की जनता ने उन्‍हें विधानसभा, लोकसभा चुनाव में नकारा है।

प्रदेश की जनता विकास चाहती है। प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल और केवल राजनीति कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कई इलाकों में भारी तबाही का मंजर

   स्‍कूलों में लगेगी ऑनलाइन क्‍लासेस

कांग्रेस के प्रोटेस्‍ट (CG Congress Protest) के चलते रायपुर में स्‍कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है। पंडरी-विधानसभा रूट पर स्थित शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं इन रूट के शैक्षणिक संस्‍थानों को वैकल्पिक व्यवस्था करने आदेश जारी किए गए हैं।

इसी के चलते संस्‍थानों के द्वारा ऑनलाइन क्‍लासेस लगाई जाएगी। यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें