Advertisment

कर्मचारियों का बढ़ा वेतन: छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सहकारी समितिकर्मियों की बल्‍ले-बल्‍ले, मांगे पूरी

Chhattisgarh Co-operative Society Employees Salary Hike Update; मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सहकारी समितियों के करीब 13 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी है

author-image
Sanjeet Kumar
CG Employees Salary Hike

CG Employees Salary Hike

CG Employees Salary Hike: छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत से पहले प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांगे सरकार ने मान ली है। इससे कर्मचारी संघ में उत्‍साह है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देकर वेतन (CG Employees Salary Hike) बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों ने हड़ताल खत्‍म कर दी है और आज से यानी 13 नवंबर से काम पर लौट गए हैं।

Advertisment

बता दें कि मुख्‍यमंत्री की घोषणा के बाद प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के लगभग 13 हजार कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी और भत्ता 25 प्रतिशत बढ़ाया है। इसकी घोषणा सीएम ने की है। अब कर्मचारी प्रदेश में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीदी की तैयारी में जुट गए हैं।

छह साल पुरानी मांग हुई पूरी

Cooperative Society Federation met CM Sai

सीएम साय की घोषणा के बाद सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांग छह साल बाद पूरी हुई है। सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने सीएम साय का आभार माना है। बता दें कि इन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि वर्ष 2018 में आखिरी बार हुई थी। तब से अब वेतन बढ़ा है।

अब इतना मिलने लगेगा वेतन

सहकारी समितियों के कर्मचारियों को वर्तमान में जो वेतन (CG Employees Salary Hike) दिया जा रहा था, उसमें 15 से 20 हजार रुपए प्रति माह है। इसी के साथ ही एक हजार रुपए भी भत्ते मिलाकर दिया जाता है। अब वेतन में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। इससे अब 18,750 से 25,000 रुपए तक दिया जाएगा।

Advertisment

कर्मचारियों ने शुरू की थी हड़ताल

Employees Salary Hike

अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों (CG Employees Salary Hike) ने लगातार नौ दिनों तक हड़ताल की थी। कर्मचारियों की मांगे पूरी होते ही वे अपने काम पर लौट गए हैं। प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने जानकारी दी कि संघ की मांगे मान ली गई है। इन मांगों में प्रमुख कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अंतरराज्यीय समिति गठन और धान खरीदी में 28 फरवरी के बाद शेष बचे धान में सूखत को लेकर सहमति बनी है।

10 नवंबर को सीएम से की थी मुलाकात

बता दें कि 10 नवंबर 2024 को सहकारी समिति कर्मचारियों (CG Employees Salary Hike) ने सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान अपनी मांगों से अवगत कराया था। इस मुलाकात के बाद सीएम ने वेतन वृद्धि के निर्देश दिए और अब इसकी स्वीकृति के आदेश विभाग के द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

जिन कर्मचारियों को टोकन मिला, उनसे खरीदी

14 नवंबर से पूरे प्रदेश (CG Employees Salary Hike) में समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी। उपार्जन केंद्रों पर धान बेचने के लिए जिन किसानों ने ऑनलाइन टोकन लिया है, वे किसान अपनी धान की तुलाई करा सकेंगे। जिन किसानों ने ऑनलाइन टोकन प्राप्‍त नहीं किया है, उन्‍हें सोमवार के बाद की तारीखों का ही टोकन दिया जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: जॉब ढूंढते वक्त ध्यान रखें ये बातें, कम आएंगी ये टिप्स

chhattisgarh government rice procurement Chhattisgarh Co-operative Society Employees Salary
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें