Advertisment

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की मां काली की पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की मां काली की पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना

author-image
Harsh Verma
CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की।

Advertisment

इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर स्कूल ब्लास्ट: चार स्टूडेंट्स हिरासत में, छात्रा नहीं शिक्षिका थी असली टारगेट, ऑनलाइन मंगवाया था विस्फोटक

धर्म और आस्था से समाज में एकता

सीएम विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की मां काली की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

पूजा के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है और जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Advertisment

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, शांति भगत, कृष्ण राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराया, क्रिकेट प्रेमियों ने रायपुर के जय स्तंभ चौक पर मनाया जश्न, फोड़े पटाखे

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें