Advertisment

CG Cabinet Meeting: 11 जुलाई को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, आर्थिक विकास से लेकर इन योजनाओं पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Chhattisgarh (CG) CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें आर्थिक, प्रशासनिक और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

author-image
Shashank Kumar
Chhattisgarh (CG) CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting

Chhattisgarh (CG) CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting

Chhattisgarh (CG) CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की अगली कैबिनेट बैठक 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट की टेबल पर कई राज्यहित से जुड़े बड़े फैसले (key state decisions) लिए जा सकते हैं।

Advertisment

[caption id="attachment_854255" align="alignnone" width="1092"]Chhattisgarh (CG) CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting पिछले कैबिनेट की तस्वीर[/caption]

आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों पर मुहर संभव

बैठक (CG Cabinet Meeting) में आर्थिक विकास (economic development), प्रशासनिक बदलाव (administrative reforms) और सामाजिक योजनाओं (social welfare schemes) से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि कुछ नई सरकारी योजनाएं (new government schemes) भी सामने आ सकती हैं, वहीं पिछली सरकार की नीतियों की समीक्षा पर भी चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  Captain Cool Trademark Controversy: MS Dhoni के ट्रेडमार्क का विरोध, कहा-सिर्फ प्रसिद्धि से नहीं मिल सकती कानूनी मान्यता

Advertisment

पिछली कैबिनेट मीटिंग में लिए गए थे अहम निर्णय

गौरतलब है कि 30 जून 2025 को भी कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें रोजगार, कृषि और शिक्षा सहित कई अहम मामलों पर फैसले लिए गए थे। अब 11 जुलाई को फिर से जनता को नई घोषणाओं (policy announcements) और विकास योजनाओं (development projects) की उम्मीद है।

आम जनता और विभागीय अधिकारी दोनों ही इस बैठक (CG Cabinet Meeting) से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। छत्तीसगढ़ की दिशा तय करने वाली यह बैठक सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर बैठक में प्रभावी फैसले होते हैं, तो राज्य की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:  Durg University Website Hacked: दुर्ग की हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, पाक हैकर्स ने होम पेज पर लिखी गालियां

Advertisment

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करे।

trending cabinet decisions New government schemes in CG CM Vishnudev Sai news Chhattisgarh Cabinet Meeting CG CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting
Advertisment
चैनल से जुड़ें