Advertisment

CG Cabinet Decisions: धान खरीदी के लिए विपणन संघ को देंगे 11,200 करोड़ अतिरिक्त,लीज पर दिया जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Cabinet Meeting Decisions Update:  सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट मीटिंग में शुक्रवार, 14 नवंबर को कई अहम फैसले लिए गए।

author-image
BP Shrivastava
CG Cabinet Meeting Decisions

CG Cabinet Meeting Decisions

CG Cabinet Decisions: सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट मीटिंग में शुक्रवार, 14 नवंबर को कई अहम फैसले लिए गए। इसी क्रम में सरकार धान खरीदी के लिए विपणन संघ को 11,200 करोड़ अतिरिक्त देगी। साथ ही नवा रायपुर का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट ऐसोसिएशन को लीज पर दिया जाएगा।

Advertisment

कैबिनेट में हुए ये महत्वपूर्ण फैसले

  • साय कैबिनेट द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया।यहां बता दें, इस अभियान तहत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है। दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना होती है।
  • छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह निर्णय शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य ‘‘मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस‘‘ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
  • राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रुपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण (Revalidation) करने के साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि रुपए 11,200 करोड़ प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया।
  • राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति प्रदान की गई।

EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों के विक्रय के लिए 3 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नहीं होगी। अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी।

EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (Bulk Purchase) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय, अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नहीं होगी। इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले।

Advertisment

[caption id="attachment_930926" align="alignnone" width="908"]publive-image नवा रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिस सीएससीए को लीज पर देने का निर्णय हुआ है।[/caption]

स्टेडियम को CSCA को लीज पर देने का निर्णय

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घकालीन संचालन और विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCA) को लीज पर देने का निर्णय साय कैबिनेट ने लिया है। इसके लिए सरकार और सीएससीए के बीच एमओयू हुआ है।
इस निर्णय से प्रदेश के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के और अधिक क्रिकेट मैचों को आयोजन होगा।

vishnu deo sai Paddy procurement 2025 Nava Raipur Stadium Marketing Association Fund International Stadium Lease CM Vishnudev Sai Chhattisgarh Government Decisions Chhattisgarh Cabinet Meeting CG Cabinet Decisions CG Cabinet
Advertisment
चैनल से जुड़ें