Advertisment

CG by-election poll : मतदान अपडेट; छत्तीसगढ़ में 15 पार्षद, 127 सरपंच और 597 पंचों को चुन रहे मतदाता

CG by-election poll : मतदान अपडेट; छत्तीसगढ़ में 15 पार्षद, 127 सरपंच और 597 पंचों को चुन रहे मतदाता, CG by-election poll : polling updates; Voters electing 15 councillors, 127 sarpanch and 597 panchs in Chhattisgarh

author-image
Bansal News
CG by-election poll : मतदान अपडेट; छत्तीसगढ़ में 15 पार्षद, 127 सरपंच और 597 पंचों को चुन रहे मतदाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश के 14 नगरीय निकायों में उपचुनाव सोमवार को जारी है। प्रदेश के कुल 14 नगरीय निकायों के15 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से जारी है। 14 निकायों में 15 पार्षद, 127 सरपंच और 597 पंच के लिए जनता अपना मत दान कर रही है। इस चुनाव में नगर पंचायतों में पार्षदों के खाली पदों पर भी उपचुनाव का वोटिंग की जा रही है। कुल 12 जिलों में मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 12 जनवरी 2023 को मतगणना होगी। निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गाय है।

Advertisment

बिलासपुर
यहां उपचुनाव के लिए मतदान आज जारी है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर में 7717 मतदाता अपना मत देकर प्रत्याशियों का भाग्य तय कर रहे हैं। इसके अलावा एक सरपंच और चार पंचायतों में चार पांचों का चुनाव होगा।

चिरमिरी
नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 22 में उप चुनाव का मतदान जारी है। यहां कुल 1141 मतदाता हैं, जिनमें 563 महिला व 578 पुरुष मतदाता हैं। यहां कुल तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस पार्षद समीर गौड़ के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है।

रायगढ़
यहां नगरीय निकाय उपचुनाव में पार्षद पदों को लिए मतदान जारी है। वार्ड क्र. 27 में पार्षद पद के लिए मतदान उप चुनाव में वार्ड के 3,153 मतदाता मतदान करेंगे। भारी ठंड के बावजूद सुबह से ही यहां मतदाता के लिए पंहुच रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा, बसपा जोगी कांग्रेस सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी यहां चुनाव मैदान में हैं।

Advertisment

बलरामपुर
त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए यहां मतदान जारी है। रामचन्द्रपुर, वाड्रफनगर ब्लाक में 3 सरपंच, 3 पंच के पदों के लिए हो मतदान हो रहा है। यहां कुल 2043 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 9 पंच के पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।

सक्ती
त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव जारी है। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 और बाराद्वार के वार्ड 7 में पार्षद पर के लिए मतदान किया जा रहा है।

पेंड्रा
4 पंच और 1 सरपंच पद के लिए मतदान किया जा रहा है। कोडगार-सकोला 1-1 पंच पद के लिए मतदान जारी है। मरवाही ब्लॉक के मड़वाही-लरकेनी में 1-1 पंच और गौरेला के दर्री गांव में सरपंच पद के लिए मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक किया जाना तय किया गया है।

Advertisment

गौरेला पेंड्रा मरवाही
यहां जिले में 4 पंच और 1 सरपंच पद के लिए मतदान आज। पेंड्रा ब्लॉक के कोडगार-सकोला 01-01 पंच तो मरवाही ब्लॉक के ग्राम मड़वाही व लरकेनी में 01-01 पंच पद और गौरेला के दर्री गांव में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है।

कवर्धा
नगरपालिका वार्ड 19 में मतदान जारी है। यहां सामान्य महिला के लिए वार्ड आरक्षित है। मतदान के लिए वार्डवासी पहुंच रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी शैला ठाकुर, कांग्रेस श्रद्धा नामदेव, निर्दलीय प्रत्याशी ममता पाली, सरिता ठाकुर मैदान में हैं।

बलौदाबाजार
यहां नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। सरपंच के 8 जनपद सदस्य के 1,पार्षद के 1 पद विरुद्ध कुल 36 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले के कुल 2570 मतदाता यहां मत का प्रयोग करेंगे। 35 मतदान केंद्रों में यहां चुनाव संपन्न हो रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने पल-पल अपडेट ले रहे हैं। शान्ति पूर्वक मतदान जारी है।

Advertisment

सरायपाली
यहां जनपद पंचायत सदस्य उपचुनाव जारी है। क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य पद के लिए मतदान जारी है। चार प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान के लिए समय तय किया गया है। लगभग 40 हजार लोग यहां मतदान करेंगे। मतदान के लिए बनाए कुल 8 बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम हैं।

जांजगीर चांपा
त्रिस्तरीय पंचायत, नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए विकासखंड के ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत में मतदान जारी है। 4 सरपंच 3 पंच, 1 पार्षद के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं। सरपंच, पंच और पार्षद पद के उपचुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक यहां मतदान के लिए समय तय किया गया है।

बलौदाबाजार
नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से सरपंच के 8 जनपद सदस्य के 1 व पार्षद के 1 पद के लिए कुल 36 अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले के कुल 2570 मतदाता यहां मत का प्रयोग कर रहे हैं। 35 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। कलेक्टर रजत बंसल मतदान की पल-पल अपडेट ले रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। नगरीय निकाय में शाम 5 बजे तक तो ग्रामीण अंचल में 3 बजे तक मतदान होगा।

Advertisment

कोरिया
यहां त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव चनाव के लिए मतदान जारी है। ग्राम पंचायत उरुम्दुगा के ग्रामीणों ने बहिष्कार किया है। ये मतदाता दुधनियाकला गांव मे सड़क न बनने से नाराज हैं। सड़क निर्माण को लेकर कई बार मांग कर चुके लोगों में गुस्सा है। जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, एक सरपंच, छः पंच के लिए उपचुनाव हो रहा है।

मनेन्द्रगढ़
मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 3 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव हो रहा है। कांग्रेस भाजपा आमने-सामने है। पार्षद सपन महतो का निर्वाचन रद्द होने के बाद यहां चुनाव हो रहा है। ठंड के कारण मतदाताओं में नहीं दिखा। हालांकि, उपचुनाव के लिए मतजान जारी है। बुजुर्गों में चुनाव का उत्साह देखा जा रहा है। यहां एक 90 साल की बुजुर्ग महिला ने भी पहुंचकर मतदान किया।

पखांजूर
यहां मतदान के लिए मतदाता पहुंच रहे। ठंड के कारण यहां देरी से मतदाता पहुंचे। वार्ड क्रमांक 13 में मतदान जारी है। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी रही।

Advertisment
opinion poll gujarat election 2023 Opinion poll gujarat election final opinion poll Chhattisgarh by-election news Chhattisgarh by-election 2023 Chhattisgarh assembly by-election 2023 CG by-election poll : polling updates; Voters electing 15 councillors bypoll election result bypoll election counting bypoll election 2023 live bihar bypoll election 2023 live by-election bihar bypoll election 2023 result bihar bypoll election 2023 bhanupratappur byelection 2023 bhanupratappur by-election result 2023 127 sarpanch and 597 panchs in Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें