Advertisment

CG News: नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ा, महा सचिव देवजी समेत 7 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Andhra Pradesh Border Naxal Encounter Update; बस्तर और आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर से इस वक्त नक्सल मोर्चे की दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ आंध्रप्रदेश पुलिस ने अलग अलग जिलों से कुल 50 माओवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है

author-image
anjali pandey
CG Sukma Naxal Operation

CG Sukma Naxal Operation

Andhra–Sukma Operation: बस्तर और आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर से इस वक्त नक्सल मोर्चे की दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ आंध्रप्रदेश पुलिस ने अलग अलग जिलों से कुल 50 माओवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ हुई है, जिसमें 7 नक्सली मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें नक्सल संगठन के महा सचिव देवजी के ढेर होने की सूचना भी सामने आ रही है।

Advertisment

मुठभेड़ में घायल जवान ने तोड़ा दम

राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच चली मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में पहले से छिपे नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के जवाब में संयुक्त बल ने मोर्चा संभाला और कई घंटों तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग चलती रही। मुठभेड़ के दौरान जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। टीम ने उन्हें तुरंत डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

publive-image

आंध्रप्रदेश में 50 माओवादी गिरफ्तार

आंध्र पुलिस ने बीती रात से लेकर सुबह तक संयुक्त अभियान चलाते हुए विभिन्न जिलों से कुल 50 माओवादियों को हिरासत में लिया है। सभी को विजयवाड़ा के पुलिस कमांड एंड कंट्रोल रूम ले जाया गया है, जहां आज पुलिस इस बड़े ऑपरेशन का आधिकारिक खुलासा करेगी।

Advertisment

यहां से इतने हुए गिरफ्तार

  • कृष्णा जिले के पेनमालुर से 28 माओवादी गिरफ्तार
  • काकीनाडा में 2 नक्सलियों की गिरफ्तारी
  • एलुरु जिले से 15 नक्सली पकड़े गए
  • विजयवाड़ा से 4 नक्सली गिरफ्तार
  • अंबेडकर कोनासीमा जिले से 1 नक्सली गिरफ्त में

जानकारी के अनुसार कई माओवादी हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़े गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। आज दोपहर आंध्र पुलिस इस बड़ी कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा करेगी।

महा सचिव देवजी भी मारा गया?

आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एक बार फिर सुरक्षा बलों का नक्सलियों से आमना-सामना हुआ है। यह मुठभेड़ उसी इलाके में हुई, जहां कल मुठभेड़ हुई थी। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड हुई तेज.. उत्तर अंचल में शीत लहर का अलर्ट जारी, अगले 4 दिनों में बढ़ेगा तापमान

मुठभेड़ की प्रमुख बातें

मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर किए जाने की पुष्टि हुई है। ढेर नक्सलियों में महा सचिव देवजी के शामिल होने की सूचना मिली है। इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात है। अभी जंगलों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि एडीजी इंटेलिजेंस महेश लड्डा ने की। मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, और देवजी का मारा जाना बड़ी सफलता माना जा रहा है।

दोनों घटनाओं से नक्सल मोर्चे पर बड़ा झटका

50 नक्सलियों की गिरफ्तारी और बॉर्डर पर 7 नक्सलियों के ढेर होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सली नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मान रही हैं। बस्तर और आंध्र क्षेत्र में लगातार चल रहे ऑपरेशनों से नक्सलियों की गतिविधियों पर तेज़ी से असर दिख रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG ACB EOW Raid: छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर एक साथ छापे

सुकमा मुठभेड़ माओवादी गिरफ्तारी बस्तर न्यूज नक्सली कार्रवाई नक्सल मोर्चा देवजी ढेर आंध्रप्रदेश नक्सल ऑपरेशन आंध्र पुलिस अभियान Sukma encounter police crackdown Naxal action Maoist arrest Devji killed bastar news Andhra operation Andhra Naxal operation 7 नक्सली मारे गए 7 Naxals killed 50 माओवादी पकड़े 50 Maoists arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें