/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/03-29.jpg)
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नए वर्ष 2023 में पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह कोरबा आएंगे यहां केंद्र सरकार की कई आकांक्षी योजनाओं की समीक्षा के साथ ही बीजेपी की बैठ लेंगे। वह यहां एक सभा को भी संबोधित करे सकते हैं।
बता दें कि 7 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह झारखंड़ से छत्तीसगढ़ आएंगे। यहां कोरबा जिले में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से केंद्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अहम माना जा रहा है। हलांकि, अब तक प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री प्रशासनिक अधकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी की बैठक लेंगे। इसके बाद मां सर्वमंगला के दर्शन और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम होने की भी जनकारी है। शाम के समय वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें