Advertisment

श्रम मंत्री को रोका तो FIR: चक्‍काजाम करने वाली महिलाओं पर एक्‍शन, एंबुलेंस चालक और प्रशासन ने की शिकायत

Chhattisgarh Labour Minister Lakhan Lal Dewangan Korba Protest Update; छत्‍तीसगढ़ के कोरबा में 12 जनवरी को ठगी का शिकार महिलाओं ने चक्‍काजाम कर दिया था। वहीं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे। तभी महिलाओं ने उनसे मुलाकात की

author-image
Sanjeet Kumar
CG BJP Minister Protest

CG BJP Minister Protest

CG BJP Minister Protest: छत्‍तीसगढ़ के कोरबा में 12 जनवरी को ठगी का शिकार महिलाओं ने चक्‍काजाम कर दिया था। वहीं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे। तभी महिलाओं ने उनसे मुलाकात की। इस पर मंत्री ने महिलाओं को फिकवा देने की धमकी दे डाली। इससे भड़की महिलाओं ने मंत्री का काफिला रोक लिया था।

Advertisment

करीब दो घंटे बाद मंत्री (CG BJP Minister Protest) वहां से आगे जा सके। इस मामले में अब एक एंबुलेंस चालक और प्रशासन ने शिकायत की थी। बिना अनुमति के चक्‍काजाम करने पर सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि इसमें किसी को भी नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है।

मंत्री को रोकने पर एफआईआर की दर्ज

बता दें कि रविवार 12 को महिलाओं ने चक्‍काजाम (CG BJP Minister Protest) कर दिया था। महिलाएं फ्लोरामैक्स कंपनी से ठगी का शिकार होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं थी। इस दौरान वे श्रम मंत्री और एक अन्‍य मंत्री से मिलीं। तभी मंत्री के अपशब्‍द कहने के विरोध में उन्‍होंने चक्‍काजाम कर दिया इस पर एफआईआर दर्ज की गई है।

वायरल वीडियो के आधार पर एक्‍शन होगा 

Minister Ramvichar Netam

एएसपी ने जानकारी दी कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं (CG BJP Minister Protest)  ने अनुमति नहीं ली थी। एंबुलेंस चालक को भी इस प्रोटेस्‍ट के चलते रास्‍ता बदलना पड़ा। प्रोटेस्‍ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर अरेस्‍ट किया जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में ट्रेनें कैंसिल: बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्‍शन पर मेंटेनेंस, 16 जनवरी से 9 गाड़ी रहेगी रद्द; देखें लिस्‍ट

दो मंत्री के काफिले को घेर लिया

रविवार को फ्लोरा मैक्स कंपनी के द्वारा ठगी का शिकार महिलाओं ने आदिवासी (CG BJP Minister Protest) कार्यक्रम में जा रहे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को रोक लिया। साथ ही महिलाओं ने मंत्री को घेरकर अपनी समस्याएं बताने लगी और समाधान की मांग करने लगी। साथ ही महिलाओं ने करीब दो घंटे मंत्री को रोके रखा। इस दौरान रोड़ पर वाहनों की कतार लग गई। वहीं सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में बड़ा हादसा: सोने की खदान में जिंदा दफन हुए 100 लोग, भूख-प्यास से हुई मौत

Advertisment

देवांगन का धमकीभरा वीडियो हुआ था वायरल 

CG BJP Minister Viral Video: छत्‍तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने महिलाओं को धमकी दे डाली है। महिलाओं को धमकी देने का एक वीडियो (CG BJP Minister Viral Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री देवांगन महिलाओं से कहते नजर आ रहे हैं- ज्यादा बात करोगे तो यहां से फिकवा देंगे।

मंत्री (CG BJP Minister Viral Video) के इस तेवर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने मंत्री को ऐसा जवाब दिया कि मंत्री ही खुद सकपका गए। महिलाओं ने मंत्री को खरी खोटी सुनाते हुए कहा हम वोट देते हैं तो आप नेता बनते हैं। इसके बाद महिलाओं ने करीब 2 घंटे तक मंत्री का काफिले रोके रखा और अपनी मांगें रखीं। पढ़ें पूरी खबर...

Korba BJP Minister Lakhan Lal Dewangan Viral Video Lakhan Lal Dewangan Protest
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें