Advertisment

कांग्रेस-बीजेपी में विवाद: भाटापारा नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में जमकर चले लात घूंसे, भेदभाव का आरोप

Chhattisgarh Bhatapara Municipality Inauguration Program Fight  कांग्रेस विधायक,अध्यक्ष और पार्षदों को नहीं मिला आमंत्रणबीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन करेंगे लोकार्पण मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

author-image
Sanjeet Kumar
CG BJP Congress Fight

CG BJP Congress Fight

CG BJP Congress Fight: छत्‍तीसगढ़ के भाटापारा नगर पालिका में लोकार्पण कार्यक्रम में विवाद हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। जहां कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं (CG BJP Congress Fight) में जमकर लात घूंसे चले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की है। कांग्रेस विधायक और अध्‍यक्ष व पार्षदों को इसका आमंत्रण ही नहीं दिया गया।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1879448745009721710

इधर नगर पालिका के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि बीजेपी (CG BJP Congress Fight) के प्रदेश उपाध्‍यक्ष शिवरतन पहुंचे हैं। उपाध्‍यक्ष शिवरतन लोकार्पण करेंगे। इसी बात को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: Steve Jobs की पत्नी बनीं सनातनी, मिला नया नाम ‘कमला’, आजीवन रुद्राक्ष की माला पहनने का लिया संकल्प

इस वजह से बढ़ा बीजेपी-कांग्रेस में विवाद

जानकारी मिल रही है कि बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर विवाद बढ़ा। यह इतना बढ़ा की लात घूंसे (CG BJP Congress Fight) तक पहुंच गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नगर पालिका के लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को नहीं बुलाया गया।

Advertisment

इतना ही नहीं नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस के पार्षदों को भी आमंत्रित नहीं किया। इससे बीजेपी (CG BJP Congress Fight) प्रदेश उपाध्‍यक्ष की उपस्थिति को लेकर कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे से जमकर झूमाझटकी हुई।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ OBC आरक्षण मुद्दा: बिलासपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी

Congress MLA Bhatapara Congress-BJP dispute Bhatapara Municipality
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें