Advertisment

बिलासपुर के कानन पेंडारी के शेर भीम का निधन: किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या से था पीड़ित, पर्यटकों की पहली पसंद था Bheem

Kanan Pendari Lion Bheem Death: बिलासपुर के कानन पेंडारी के शेर भीम का निधन, किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या से था पीड़ित, पर्यटकों की पहली पसंद था Bheem

author-image
Harsh Verma
Kanan Pendari Lion Bheem Death

हाइलाइट्स

  • कानन पेंडारी जू प्रसिद्ध शेर भीम का निधन
  • 17 फरवरी से बीमार था भीम 
  • वन्य अधिकारियों की मौजूदगी में  किया गया अंतिम संस्कार
Advertisment

Kanan Pendari Lion Bheem Death: कानन पेंडारी जू (Kanan Pendari Zoo) के प्रसिद्ध शेर भीम का निधन हो गया। वह 17 फरवरी से बीमार था और किडनी की समस्या से जूझ रहा था।  विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चला, लेकिन भीम को बचाया नहीं जा सका। सन 2022 में हरियाणा जू से लाए गए इस शेर का वन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

किडनी की बीमारी से जूझ रहा था भीम

[caption id="" align="alignnone" width="588"]publive-image तमाम कोशिशों के बाद भी वह ठीक नहीं हो सका भीम[/caption]

शेर भीम बीते 17 फरवरी से बीमार था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसे किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी। लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी वह ठीक नहीं हो सका।

Advertisment

वन विभाग की देखरेख में अंतिम संस्कार

[caption id="" align="alignnone" width="592"]publive-image कानन पेण्डारी जू के शेर 'भीम' का निधन[/caption]

शेर भीम के निधन के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पंचनामा तैयार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।

हरियाणा से लाया गया था भीम

भीम को 2022 में हरियाणा जू से कानन पेंडारी लाया गया था। उसकी गगनभेदी दहाड़ से पूरा जंगल गूंज उठता था। वह कानन पेंडारी में आकर्षण का केंद्र था और पर्यटकों की पहली पसंद भी।

Advertisment

भीम के निधन की खबर से कानन पेंडारी जू में शोक की लहर दौड़ गई। जू प्रशासन, वन विभाग के कर्मचारी और भीम को चाहने वाले पर्यटक बेहद दुखी हैं। लोग उसे याद कर रहे हैं और उसकी दहाड़ को मिस करेंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव: जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्‍जा, सीपीआई ने भी मारी बाजी

कानन पेंडारी जू Lion Bheem kanan pendari zoo Kanan Pendari Lion Bheem Death bilaspur
Advertisment
चैनल से जुड़ें