Advertisment

सूदखोर से परेशान किसान ने की खुदकुशी: आदिवासी की वही पुस्तिका रख ली थी गिरवी, कर्ज चुकाने के बाद और मांग रहा था 3 लाख

CG Farmer Suicide Case Update Moneylender Case: सूदखोर से परेशान किसान ने की खुदकुशी, आदिवासी की वही पुस्तिका रख ली थी गिरवी, सुसाइड नोट में किसान ने सूदखोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Farmer Suicide

CG Farmer Suicide

CG Farmer Suicide: छत्‍तीसगढ़ बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक आदिवासी किसान ने सूदखोर से परेशान होकर आत्‍महत्‍या कर ली है। मृतक ने खुदकुशी (CG Farmer Suicide) करने से पहले सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें किसान ने सूदखोर कर जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि किसान के द्वारा सूदखोर को 3 लाख रुपए दे दिए गए थे, इसके बाद भी वह और रुपए की मांग कर रहा था।

Advertisment

इतना ही नहीं किसान की जमीन की वही पुस्तिका भी सूदखोर ने गिरवी रख ली थी। सूचना के बाद मौके पर सकरी थाना क्षेत्र पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसान ने खेती के लिए लिया था कर्ज

जानकारी के अनुसार बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र के भरनी में आदिवासी किसान बृजभान सिंह बिंझवार खेती करता था। कुछ रुपए की जरूरत होने पर उसने खेती के लिए कर्ज (CG Farmer Suicide) ले लिया। इस कर्ज को चुका भी दिया। खेती के लिए, उधार लिए कर्ज को चुकाकर सूदखोर को किसान ने 3 लाख रुपए भी दे दिए थे। लेकिन सूदखोर आदिवासी किसान को प्रताडित कर और रूपए की मांग कर रहा था। यह आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों ने ज्‍वाला खांडे पर किसान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC घोटाला केस: सोनवानी के भतीजे और गोयल के बेटे-बहू पर गंभीर आरोप, CBI ने 2 हजार पन्‍नों का कोर्ट में पेश किया चालान

Advertisment

गिरवी रख ली थी किसान पुस्तिका

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची। जहां आदिवासी किसान ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या (CG Farmer Suicide) कर ली। पुलिस के द्वारा घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया। इस सुसाइड नोट में किसान ने सूदखोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने लिखा है कि उसने खेती के लिए जो कर्ज लिया था, उसको चुका दिया।

इसके बाद भी 3 लाख रुपए सूदखोर मांग रहा था। सूदखोर ने किसान की वही पुस्तिका गिरवी भी रखी थी। इससे किसान परेशान था। परिजनों का आरोप है कि सूदखोर किसान को लगातार प्रताडित कर रहा था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Snap बनाते समय अचानक खोया नियंत्रण: नहर में गिरी कार, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Advertisment
moneylender worried Moneylender Case CG Farmer Suicide Bilaspur Police Bilaspur Farmer Suicide Action on Moneylender
Advertisment
चैनल से जुड़ें