Advertisment

CG Naxal Operation: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, भास्कर के बाद तीसरे दिन जवानों ने मार गिराए 2 और नक्सली

Chhattisgarh (CG) Bijapur Naxal Operation Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन। तीन दिन में चार नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ का इनामी सुधाकर और 45 लाख का भास्कर भी शामिल। ऑपरेशन अभी जारी है।

author-image
Shashank Kumar
CG Bijapur Naxal Operation Encounter

CG Bijapur Naxal Operation Encounter

CG Bijapur Naxal Operation Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में एक के बाद एक बड़ी सफलता हासिल की है। नेशनल पार्क इलाके में पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ों में अब तक कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें सीपीआई (माओवादी) के दो टॉप कमांडर शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सफलता मिल रही है।

Advertisment

45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर के बाद दो और नक्सली ढेर

[caption id="attachment_833840" align="alignnone" width="1008"]publive-image सुरक्षाबलों ने नक्सली भास्कर (45) को भी मार गिराया[/caption]

शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया। इनके शवों के साथ ऑटोमैटिक हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इससे पहले शुक्रवार को तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमरम भीम डिवीजन के सचिव और 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को मार गिराया गया था। भास्कर तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का निवासी था और माओवादी संगठन की केंद्रीय टीम में शामिल था।

पहले ही मारा जा चुका है एक करोड़ का इनामी सुधाकर

[caption id="attachment_833846" align="alignnone" width="1123"]CG Bijapur Naxal Operation Encounter CG Bijapur Naxal Operation Encounter[/caption]

Advertisment

इस ऑपरेशन (CG Naxal Operation) की शुरुआत 5 जून को हुई थी, जब सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर को ढेर कर दिया था। सुधाकर माओवादियों के शिक्षा विभाग का प्रमुख था और उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित था। वह आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी का निवासी था। सुधाकर के पास से भी AK-47 राइफल और विस्फोटक बरामद किए गए थे।

पखांजूर से पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर बिनागुंडा के जंगल से पांच लाख के इनामी नक्सली राजू नुरुटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में की गई और नक्सलियों के नेटवर्क पर एक और चोट मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें:  CG Atishesh Shikshak News: 13709 शिक्षकों का समायोजन पूरा, देखें आपके जिले में कितने शिक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

Advertisment

सुरक्षाबलों का बढ़ा मनोबल

लगातार हो रही सफल कार्रवाइयों (CG Naxal Operation) से सुरक्षाबलों का मनोबल चरम पर है। पिछले तीन दिनों में हुए ऑपरेशन से यह साफ है कि नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति कारगर साबित हो रही है। इन सफलताओं से नक्सली संगठनों को बड़ा झटका लगा है और उनके शीर्ष नेतृत्व पर करारा वार किया गया है। नेशनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन अब भी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़ी कामयाबी की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  CG Weather Update: बस्तर में ठहरा मानसून, अन्य 10 जिलों में बारिश संभव, राजधानी में फिर 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 
Advertisment
Sukma Dantewada Sudhakar Naxal Naxal Operation CRPF Operation chhattisgarh news chhattisgarh naxal cg naxal news CG Bijapur Naxal Operation Bijapur Naxal Encounter Bijapur Encounter Bhaskar Maoist Bastar Encounter
Advertisment
चैनल से जुड़ें