Advertisment

छत्तीसगढ़ में 27 बच्चे बीमार: बीजापुर के रुक्मणी आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर

Chhattisgarh Bijapur Mata Rukmani Ashram Food Poisoning Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में उल्टी दस्त से धनोरा माता रुकमणी आश्रम के लगभग 27 बच्चे हुए बीमार

author-image
BP Shrivastava
CG Ashram Case

CG Ashram Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित धनोरा में माता रुक्मणी आश्रम के करीब 27 बच्चे अचानक बीमार हो गए। बताते हैं खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 9 बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1866070878313988589

आश्रम अधीक्षक और मंडल संयोजक पर लापरवाही का आरोप

publive-image

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर का खाना खाने के बाद एक-एक कर बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते लगभग 27 बच्चों को उल्टी-दस्त के साथ बेहोशी आने लगी। आनन-फानन में आला अधिकारियों को सूचना दी गई। इधर, आश्रम के अधीक्षक ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले में आश्रम के अधीक्षक और मंडल संयोजक पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। सभी बीमार बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खाने में गिरी थी छिपकली

जानकारी के मुताबिक, बच्चों को जो खाना दिया गया, उसमें छिपकली गिरी हुई थी। इसके बावजूद आश्रम के स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोस दिया। जिससे बच्चे बीमार पड़ गए।

publive-image

बीजापुर के धनोरा में माता रुक्मणी आश्रम के मासूम बच्चे तबियत खराब होने से घबराए हुए।

Advertisment

जानें, CMHO डॉ. पुजारी ने क्या कहा

मामले में बीजापुर CMHO डॉ. बी.आर.पुजारी ने कहा कि माता रुक्मिणी धनोरा के बच्चे हैं, जिन्हें देर रात भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा। सूचना मिलते ही हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।

publive-image

ये भी पढ़ें: पखांजूर में धान का परिवहन नहीं: खरीदी बंद होने से बढ़ी किसानों की चिंता; सहकारी कर्मचारी संघ कांकेर ने किया था आह्वान

मंडल संयोजक ने कहा- लापरवाही हुई

मंडल संयोजक भूपति नक्का ने कहा, मेनू के अनुसार अण्डा, चिकन देने का था, लेकिन मेडम ने खाने में खीर और पनीर परोसा दिया। मुझे एक महीना हुआ है इस पद पर जॉइन किए हुए। मैं आश्रमों में विजिट कर रहा हूं। फूड पॉइजनिंग बीमारी की बात सामने आ रही है। लापरवाही तो हुई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल घोषित: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च में होंगी शुरू, जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh Bijapur CG Ashram Case Rukmani Ashram Bijapur Rukmani Ashram Food Poisoning
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें