Advertisment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए 1 अप्रैल से जुड़कर मिलेगा बढ़ा मानदेय, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी मिल गई है। उनका मानदेय बढ़ा दिया गया है। CM भूपेश बघेल ने लिया फैसला।

author-image
Bansal News
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के लिए 1 अप्रैल से जुड़कर मिलेगा बढ़ा मानदेय, आदेश जारी

CG Anganwadi honorarium hike

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी मिल गई है। उनका मानदेय बढ़ा दिया गया है। CM भूपेश बघेल द्वारा लिए गए फैसले के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 1 अप्रैल से मिलेगा एरियर मिलेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- International Nurses Day Death: बंदर की छलांग ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर ले ली नर्स की जान

बढ़ाए गए मानेदेय के अनुसार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार रुपए और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 7500 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही सहायिकाओं 5 हजार रुपए मिलेंगे। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के लिए यह बढ़ा मानदेय 01 अप्रैल से मिलेगा।

Chhattisgarh Anganwadi

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट 2023-24 में मानदेय वृद्धि की घोषणा पर अमल करते हुए यह फैसला लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- CG Board Result Emotional Story: 10वीं टॉपर सानिया क्यों पहुंची जेल! दृश्य देख पुलिस अधिकारियों की आंखें हुईं नम

Anganwadi honorarium hike

जानकारी के मुताबिक इससे संबंधित प्रस्ताव महिला बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग को भेजा था, जिसमें कहा गया था कि कलेक्टर दर पर मानदेय में वृद्धि की जाए। जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव में कहा गया था कि कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4,630 रुपए बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें- ढाई लाख की मशीन से बनी रोटी खाते थे सब इंजीनियर हेमा मीणा के डॉग!

Advertisment

Anganwadi honorarium

इसके साथ ही सहायिकाओं के मानदेय में 6,450 रुपए तक की बढ़ोत्तरी कराने का का प्रस्ताव भी दिया गया था। 4 या 5 मार्च को बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने का फैसला होने की उम्मीद भी जताई गई थी। बता दें कि बीते दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आंदोलन किया गया था।

यह भी पढ़ें- आरक्षक से डिप्टी कलेक्टर बने महेंद्र सिदार, जिनको सैल्यूट मारना पड़ता था अब वो सैल्यूट मारेंगे

raipur proposal approved Honorarium of Anganwadi workers Chhattisgarh Anganwadi Chhattisgarh CG Anganwadi honorarium hike Anganwadi honorarium hike Anganwadi honorarium
Advertisment
चैनल से जुड़ें