Advertisment

CG Ambikapur Accident Big Breaking: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला वाहन दुर्घटनाग्रस्त ! पुलिसकर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

author-image
Bansal News
CG Ambikapur Accident Big Breaking: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला वाहन दुर्घटनाग्रस्त !  पुलिसकर्मी की मौत

अंबिकापुर।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

जाने कैसे हुआ हादसा 

उन्होंने बताया कि जिले के उदयपुर नर्सरी के करीब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि साव शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। वह बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब साव का काफिला उदयपुर नर्सरी के करीब पहुंचा, तब पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों का इलाज जारी

अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज किया जा रहा है।

सरगुजा दुर्घटना समाचार सरगुजा छत्तीसगढ़ अरुण साव surguja latest news Surguja Accident News Surguja chhattisgarh news Chhattisgarh BJP President Arun Sao Chhattisgarh Arun Sao Latest News Arun Sao
Advertisment
चैनल से जुड़ें