Advertisment

CG Nagar Panchayat Become Municipality: 9 पंचायतों में मिलेगी शहर जैसी सुविधाएं, सात नगर पंचायत को बनाया नगर पालिका

CG Nagar Panchayat Become Municipality: पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर के बीच नए नगरीय निकायों का गठन हुआ था। राज्‍य शासन ने इसी बीच सात नगर पंचायतों का भी नगर पालिका में उन्‍नयन किया।

author-image
Sanjeet Kumar
CG Nagar Panchayat Become Municipality

CG Nagar Panchayat Become Municipality

CG Nagar Panchayat Become Municipality: छत्‍तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ते दिख रही है। पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर के बीच नए नगरीय निकायों का गठन हुआ था। राज्‍य शासन ने इसी बीच सात नगर पंचायतों का भी नगर पालिका में उन्‍नयन किया। सामाजिक संगठनों, नागरिकों की मांग पर प्रदेश की 9 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में तब्‍दील किया गया है। वहीं 7 नगर पंचायत को अपग्रेड कर नगर पालिका में उन्‍नयन किया गया है। अब यहां के रहवासियों को शहरी क्षेत्र वाली सुविधाएं मिलेंगी। जहां तेजी से विकास भी हो सकेगा।

Advertisment

राज्‍य शासन ने नए नगरीय निकायों (CG Nagar Panchayat Become Municipality) के गठन को मंजूरी दी है। इससे शहर की तरह यहां भी विकास होगा। इन कस्बों में शहरी सुविधाओं और कामों को गति मिली है। प्रदेश में पिछले साल गठित नगरीय निकायों को मिला लिया जाए तो अब 192 नगरीय निकाय हो चुके हैं। इन निकायों में 14 नगर निगम हैं। वहीं 54 नगर पालिकाएं और 124 नगर पंचायत हैं।

ज्‍यादा आबादी वाली पंचायतों का उन्‍नयन

सीएम विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व में प्रदेश में कस्‍बाई आबादी बढ़ी है। इन पंचायतों को विकसित करने इन्‍हें अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने पिछले साल 2024 में 9 नई नगर पंचायत गठित (CG Nagar Panchayat Become Municipality) की गई। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री व डिप्‍टी सीएम अरुण साव के द्वारा इनकों पूर्ण करने मूर्त रूप दिया गया है। नगरीय निकायों के गठन और अधिक आबादी वाली नगर पंचायत अब नगर पालिका में उन्नयन कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में क्या टल जाएंगे नगरीय निकाय चुनाव: CM विष्णुदेव साय ने दिया जवाब; देर जरूर होगी, लेकिन टलेगा नहीं चुनाव

Advertisment

इनको बनाया नगर पंचायत

पिछले साल जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत (CG Nagar Panchayat Become Municipality) बनाया गया है, उनमें राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर और घुमका, मुंगेली जरहागांव, कोरिया पटना, बेमेतरा कुसमी, गरियाबंद देवभोग, सूरजपुर शिवनंदनपुर, जांजगीर-चांपा  बम्हनीडीह और बालोद पलारी को नगर पंचायत में उन्‍नयन किया गया है।

इनको बनाया गया नगर पालिका

इधर राज्‍य शासन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की गौरेला नगर पंचायत (CG Nagar Panchayat Become Municipality) और पेंड्रा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाया है। इसी के साथ मुंगेली लोरमी नगर पंचायत, बिलासपुर बोदरी नगर पंचायत, रायपुर अभनपुर नगर पंचायत, बलरामपुर-रामानुजगंज रामानुजगंज, बलौदाबाजार-भाटापारा सिमगा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाया गया है। इन नगर पंचायतों के उन्‍नयन से यहां तेजी से विकास की उम्‍मीद यहां के नागरिकों के लिए जागी है।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC Scam: पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और कारोबारी गोयल अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड बढ़ाई

Advertisment
CG Local Body Election Update 2025 Gram Panchayat become Nagar Panchayat Municipality upgradation cg nagariy nikay CG Local Body Election date CG Nagar Panchayat Become Municipality
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें