Advertisment

CG 3 Day Weather : गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान

CG 3 Day Weather : गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान, Forecast of rain with thunder and lightning, Meteorological Center Raipur issued alert

author-image
Bansal News
CG 3 Day Weather : गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान

रायपुर। प्रदेश में भले ही गर्मी का एहसास कुछ ज्यादा हो रहा हो, लेकिन अभी भी मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा 15 मार्च को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगामी 03 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की गिरावट होने के बाद विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है। इसके साथ ही आगामी 2 दिनों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

publive-image

इसीलिए सीजी का मौसम ऐसा रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड से तेलंगाना तक एक ट्रफ अब उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण ओडिशा तक बना हुआ है। जो पश्चिम बंगाल और झारखंड तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इस पश्चिमी विक्षोभ की समुद्र तल से औसत ऊंचाई 5.8 किमी पर बनी हुई है। यही कारण है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।

राजधानी रायपुर का मौसम

अगर बात करें प्रदेश की राजधानी रायपुर की तो शहर के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में आकाश का आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 24°C रहने की संभावना है। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बादल छाए रहेंगे

इसके साथ ही आने वाले 48 घंटे में आकाश का आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C और 22°C रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisment

बारिश होने की संभावना

वहीं 72 घंटे के लिए जारी अनुमान के मुताबिक आकाश का आंशिक मेघमय रहने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 22°C रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Weather forecast rain with thunder and lightning meteorological center Raipur lightning will fall it will rain how will be the weather CG 3 Day Weather alert of Mamus department
Advertisment
चैनल से जुड़ें