Advertisment

CG 13th Chief Secretary: छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मख्य सचिव, इस रेस में सुब्रत साहू सबसे आगे

CG 13th Chief Secretary: आज छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल सकता है। चीफ सेक्रेटरी की इस रेस में सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ का नाम चर्चा में सबसे ऊपर है।

author-image
Vishalakshi Panthi
CG 13th Chief Secretary

CG 13th Chief Secretary: छत्तीसगढ़ को आज नया मुख्य सचिव मिल सकता है, जो राज्य का 13वां मुख्य सचिव होगा। इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुब्रत साहू का नाम सामने आ रहा है, हालांकि मनोज पिंगुआ का नाम भी चर्चा में है। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से मुलाकात की, जिसे प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि दोनों के बीच राज्य हित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई और मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मान जताया।

Advertisment

CS की रेस में सुब्रत साहू सबसे आगे

मुख्य सचिव पद की दौड़ में सुब्रत साहू सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वे 1992 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और देश के 50 सबसे प्रभावशाली आईएएस अफसरों में भी गिने जा चुके हैं। वर्तमान में वे धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं और रामलला तीर्थ दर्शन योजना जैसी अहम योजनाओं में उनकी भूमिका प्रमुख रही है।

मनोज पिंगुआ का नाम भी चर्चा में 

मनोज पिंगुआ का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है। वे 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और उनकी छवि एक सुलझे हुए तथा ईमानदार प्रशासक की है। वर्तमान में वे गृह और जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं और छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में भी वे एक विश्वसनीय नाम माने जाते हैं।

मनोज पिंगुआ का प्रशासनिक अनुभव भी काफी व्यापक रहा है। वे पहले जांजगीर-चांपा, धमतरी और सरगुजा जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। खास बात यह है कि जांजगीर-चांपा जिले के गठन के बाद वे वहां के दूसरे कलेक्टर नियुक्त हुए थे। वर्ष 2014 में वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए, जहां उन्होंने जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम किया। 2016 में राज्य में लौटने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली, जिनमें आदिम जाति विकास और सामान्य प्रशासन विभाग शामिल हैं।

Advertisment

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार सुब्रत साहू को मुख्य सचिव बनाती है या मनोज पिंगुआ को यह जिम्मेदारी सौंपती है। जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक आज, धर्मांतरण विरोधी विधेयक को मंजूरी मिलने की संभावना

CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting

CM Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
IAS Subrat Sahu IAS Manoj Pingua CS Amitabh Jain Retire CG news CG 13th Chief Secretary:
Advertisment
चैनल से जुड़ें