Advertisment

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को अब तक दीं 38.54 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी 1.73 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को अब तक दीं 38.54 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी 1.73 करोड़ से ज्यादा स्टॉक, Center has given more than 38 crore vaccines to the states so far

author-image
Shreya Bhatia
Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को अब तक दीं 38.54 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी 1.73 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

नई दिल्ली। (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 38.54 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अपव्यय समेत कुल खपत 36,80,68,124 खुराक की है। मंत्रालय ने बताया, ‘‘राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.73 करोड़ (1,73,33,026) से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें लोगों को दिया जाना है।’’ कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था।

Advertisment

सरकार का कहना है कि केंद्र देशभर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार एवं दायरा बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण का चरण 21 जून को शुरू हुआ था। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र मुफ्त कोविड टीका प्रदान करके राज्यों को सहयोग पहुंचा रहा है। सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नये चरण में केंद्र दवा निर्माताओं से 75 फीसद टीके खरीदकर उसे राज्यों को देगा।

Vaccines against COVID-19 vaccine supply to states Vaccination Union Health Ministry Union Govt on Covid-19 Vaccine treatment of corona symptoms of corona states UTs Government news in hindi News National News national news hindi news national india news immunisation drive in India hindi news Distribution of Covid vaccines Covid-19 vaccine supply Covid-19 Vaccine Allocation COVID-19 Vaccination in India COVID-19 Vaccination Drive in India Covid Vaccine covid latest news covid cases Covid 19 Vaccine Stock covid 19 vaccination covid coronavirus vaccine coronavirus latest update coronavirus Corona vaccine stock in India corona vaccine in india corona vaccine Corona Vaccination drive in India corona in uttar pradesh corona in india corona Centre to State vaccine Data 300 million Covid vaccine doses
Advertisment
चैनल से जुड़ें