/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/vaccine-1-4-1.jpg)
नई दिल्ली। एक जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं तथा अगले तीन दिनों में उन्हें 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (मुफ्त तरीके से) और राज्यों की सीधी खरीद की श्रेणी से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 32.92 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गयी है। इनमें बर्बाद हुई 31,67,50,891 खुराकें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास लोगों के टीकाकरण के लिए अब भी 1.24 करोड़ (1,24,50,909) से ज्यादा खुराकें हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र देश भर में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#IndiaFightsCorona:
📍#𝑪𝑶𝑽𝑰𝑫19 𝑽𝒂𝒄𝒄𝒊𝒏𝒆 𝑫𝒐𝒔𝒆𝒔: 𝑨𝒈𝒆-𝒘𝒊𝒔𝒆 𝑫𝒊𝒔𝒕𝒓𝒊𝒃𝒖𝒕𝒊𝒐𝒏 (As on July 01st, 2021, till 09:00 AM)
✅ Above 60 years: 28.2%
✅ 45-60 years: 34.9%
✅ 18-44 years: 36.8%#We4Vaccine#LargestVaccinationDrive#Unite2FightCoronapic.twitter.com/C7eqF19EYO— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 1, 2021
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें