Advertisment

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दीं 43.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी भी 2.88 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दीं 43.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी भी 2.88 करोड़ से ज्यादा स्टॉक, Center gave more than 43.25 crore vaccines to states still more than 2.88 crore stock

author-image
Shreya Bhatia
Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दीं 43.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, अभी भी 2.88 करोड़ से ज्यादा स्टॉक

नई दिल्ली। (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की 2.88 करोड़ से अधिक शेष खुराकें उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों से टीकों की 43.25 करोड़ (43,25,17,330) से अधिक खुराकें मुहैया करायी जा चुकी हैं तथा 53,38,210 और खुराकें मिलने वाली हैं।मंत्रालय ने बुधवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इसमें से कुल खपत 40,36,44,231 खुराक है। इनमें बर्बाद हो गयी खुराकें भी शामिल हैं।

Advertisment

मंत्रालय ने कहा कि 2.88 करोड़ (2,88,73,099) से अधिक खुराकें राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में टीकाकरण की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 21 जून 2021 को कोविड टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण शुरू हुआ। अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की उन्नत दृश्यता के जरिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और टीका आपूर्ति श्रृंखला को व्यवस्थित कर सकें। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रहा है।

Advertisment

Vaccines against COVID-19 vaccine supply to states Vaccination Union Health Ministry Union Govt on Covid-19 Vaccine treatment of corona symptoms of corona states UTs Government news in hindi News National News national news hindi news national india news immunisation drive in India hindi news Distribution of Covid vaccines Covid-19 vaccine supply Covid-19 Vaccine Allocation COVID-19 Vaccination in India COVID-19 Vaccination Drive in India Covid Vaccine covid latest news covid cases Covid 19 Vaccine Stock covid 19 vaccination covid coronavirus vaccine coronavirus latest update coronavirus Corona vaccine stock in India corona vaccine in india corona vaccine Corona Vaccination drive in India corona in uttar pradesh corona in india corona Centre to State vaccine Data 300 million Covid vaccine doses
Advertisment
चैनल से जुड़ें