/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CBSE-Board-Exam-Date-Sheet-2025-10th-12th-Time-Table.webp)
CBSE Board Exam Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार रात को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। ये परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी।
देखें 10वीं-12वीं का टाइम टेबल
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CBSE-Board-Exam-Date-Sheet-2025.webp)
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CBSE-Board-Exam-Date-Sheet.webp)
CBSE Board Exam: 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, सीबीएसई ने किया ऐलान#CBSE#board#exam#CBSEBoardExam#breakingnews#12thexams@cbseindia29pic.twitter.com/VgzmNgeFXU
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) November 20, 2024
10वीं का पहला पेपर इंग्लिश
10वीं क्लास का पहला पेपर इंग्लिश का होगा। साइंस का पेपर 20 फरवरी को होगा जिसमें सिर्फ एक दिन का गैप मिला है। सोशल साइंस का पेपर 25 फरवरी को होगा। 10वीं के स्टूडेंट्स का आखिरी पेपर 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन, IT या AI का होगा।
12वीं का पहला पेपर आंत्रप्रेन्योरशिप
12वीं क्लास के बच्चों का पहला पेपर 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप का होगा। फिजिक्स का पेपर 21 फरवरी और 27 फरवरी को केमिस्ट्री का पेपर होगा। 11 मार्च को अंग्रेजी का एग्जाम होगा। 15 मार्च को हिंदी का पेपर होगा। इंग्लिश का एग्जाम होगा और 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल को 12वीं का आखिरी पेपर साइकोलॉजी का होगा।
ये खबर भी पढ़ें: एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में 6 में से 5 एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन की सरकार, झारखंड में 4 पोल बता रहे BJP आएगी
44 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, सुबह 10:30 बजे होंगे शुरू
CBSE ने पहली बार परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की है। इसका कारण है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरी है। इस सेशन में 44 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा देंगे। एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।
ये खबर भी पढ़ें: MP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती: ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, 17 हजार 871 पद भरे जाएंगे
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें