Advertisment

CBSE 12th Result 2023: 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

author-image
Bansal news
CBSE 12th Result 2023: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कहां-कैसे कर सकेंगे चेक

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: CBSE Fake Result News: आ गया CBSE का रिजल्ट! क्या है सच्चाई ? फेक न्यूज़ से रहें सावधान

2022 का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं। वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं।

लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

इस साल 12वीं क्लास में कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल रीजन का 83.54% रिजल्ट आया है।

Advertisment

ये है 10वीं का अपडेट

जानकारी के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट भी आज जारी किया जाएगा। बोर्ड ने हाल ही में एक नोटिस में बताया था कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 'जल्द' जारी किया जाएगा। रिजल्ट पर ताजा अपडेट्स के लिए अपडेट्स फॉलो करते रहें।

CBSE 12th Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, 'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

CBSE 12th Result 2023 Website Crash: रिजल्ट आते ही वेबसाइट हुई क्रैश, छात्रों को लगा बड़ा झटका

Advertisment

KKR VS RR: जयसवाल के तूफान में उड़े कोलकाता के गेंदबाज, 41 गेंद रहते राजस्थान ने मारी बाजी

IPL 2023: इस गेंदबाज ने बना डाला आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड, जानिए

cbse12thresults2023 cbseresult2023 cbseresulttoday
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें