Advertisment

CBSE 10th Board Result: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक

CBSE 10th Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्दी ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाली है।

author-image
Vishalakshi Panthi
cbse 10th board result

CBSE 10th Board Result: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने वाला है। इस वर्ष 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित हुई परीक्षा में 24.12 लाख छात्र शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 10 से 15 मई 2025 के बीच परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisment

कहां और कैसे चेक करें CBSE 10वीं का रिजल्ट?

बोर्ड के नतीजे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे। लेकिन एक साथ अधिक संख्या में छात्रों के लॉगिन करने से वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं।

DigiLocker से ऐसे करें CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक

  1. DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. "Get Started with Account Confirmation" पर क्लिक करें।
  3. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
  4. स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 अंकों का एक्सेस कोड दर्ज करें।
  5. मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ओटीपी के जरिए अकाउंट क्रिएट करें।
  6. रिजल्ट जारी होने के बाद, लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

UMANG ऐप से ऐसे चेक करें परिणाम

  1. Google Play Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं।
  3. रिजल्ट जारी होते ही एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  4. रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  5. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
Advertisment

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  1. सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध CBSE 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलने पर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. सबमिट करने के बाद, मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
  5. इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सहेज लें।

महत्वपूर्ण सूचना

CBSE 10वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से उसे एक्सेस कर सकें। अधिक जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

छत्‍तीसगढ़ के स्‍कूलों का बदला समय: 1 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं, इस जिले में DEO ने जारी किया आदेश

Advertisment

School Timing Change

School Timing Change: छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में स्‍कूलों का समय बदला गया है। जहां जिला स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 अप्रैल से सभी शासकीय, अशासकीय (School Timing Change) और अनुदान प्राप्त स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

gov in Digilocker umang CBSE Secondary Result 2025 cbse 10th result digilocker cbse secondary result 2025 date CBSE10th Result 2025 CBSE Board 10th Result 2025 cbse board 10th result 2025 date cbse 10th result 2025 cbse 10th result 2025 date cbse 10th result 2025 date and time cbse 10th result 2025 check online cbse board result 2025 cbse board result 2025 date cbse board result 2025 date class 10 cbse board result 2025 class 10 cbse board result 2025 kab aayega
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें