Advertisment

सेवा को सम्मान: सीबीआई के एडिशनल एसपी अतुल हजेला को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Atul Hajela CBI: सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो भोपाल में पोस्टेड एडिशनल एसपी अतुल हजेला को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है।

author-image
Rahul Sharma
सेवा को सम्मान: सीबीआई के एडिशनल एसपी अतुल हजेला को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Atul Hajela CBI: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतुल हजेला को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Advertisment

वर्तमान में अतुल हजेला एडिशनल एसपी सीबीआई (Atul Hajela CBI) के एंटी करप्शन ब्यूरो भोपाल में पदस्थ हैं।

हजेला को यह सम्मान 1 अप्रैल को सीबीआई के स्थापना दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के हाथों प्रदान किया गया। आयोजन में सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद भी मौजूद थे।

   6 अधिकारियो को राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान

समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में “बेहतर आपराधिक न्याय हेतु तकनीकी अंगीकरण विषय पर 20वां डीपी कोहली स्मृति व्याख्यान दिया।

Advertisment

Atul-Hajela-CBI-Bhopal

इस आयोजन में सीबीआई के 6 अधिकारियो और कर्मियों को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) एवं 29 अधिकारियों कर्मियों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक (पीएम) भी प्रदान किए।

ये भी पढ़ें: सिस्टम नहीं सुधरेगा: 22 दिन पहले लापरवाह ट्रक ने बर्बाद किए परिवार, फिर से सलामतपुर में ओवरलोडिंग ट्रक दौड़ा रहा नान!

   मिल चुका है गृहमंत्री पदक

अतुल हजेला (Atul Hajela CBI) को इससे पूर्व पारदी महिला इंदरमल बाई की खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा करने के लिए डीएसपी पद पर रहते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित भी सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisment

हजेला को कम समय में पुख्ता जांच और नतीजे पर पहुंचने के लिएयह सम्मान दिया गया था।

हजेला ने पारदी महिला इंदरमल बाई की खुदकुशी मामले को मात्र डेढ़ महीने में सुलझा दिया था। वहीं पुलिस इस केस को लगातार तीन साल से टाल रही थी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें