Advertisment

Uttar Pradesh: सारस पक्षी को बचाने वाले आरिफ पर केस दर्ज, वन विभाग ने भेजा नोटिस

Uttar Pradesh: सारस पक्षी को बचाने वाले आरिफ पर केस दर्ज, वन विभाग ने भेजा नोटिस Uttar Pradesh: Case filed against Arif who saved the stork, forest department sent notice

author-image
Bansal News
Uttar Pradesh: सारस पक्षी को बचाने वाले आरिफ पर केस दर्ज, वन विभाग ने भेजा नोटिस

Uttar Pradesh: सारस पक्षी को अपने साथ रखने वाले यूपी में अमेठी के मोहम्मद आरिफ पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने उन्हें नोटिस भेज बयान दर्ज कराने को कहा है। बता दें कि आरिफ ने सारस पक्षी की जान बचाई थी तभी से वह आरिफ के साथ ही रह रहा था।

Advertisment

सारस को कानपुर चिड़ियाघर लाया गया

हाल ही में यूपी वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले गई थी। जहां उसके गायब होने की सूचना मिली थी। रायबरेली के नेशनल पार्क में रहने के लिए फिट न होने की वजह से उसे कानपुर जू लाया गया है। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'चिड़ियाघर में बंद चिड़िया...कैसी आजादी है ये?'

15 दिन के लिए जू में किया गया क्वारंटाइन 

कानपुर जू की टीम ने बताया कि सारस को पक्षी विहार की टीम द्वारा यहां लाया गया है। इसे 15 दिन तक क्वारंटीन रखा जाएगा। इसके बाद इसे चिड़ियाघर के उस बड़े हिस्से में छोड़ा जाएगा, जहां यह पेड़ों पर बैठ सकेगी। चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि सारस पूरी तरह स्वस्थ है और प्रोटोकॉल के चलते 15 दिन से निगरानी में है। यहां केयरटेकर के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि आरिफ की सरस से मुलाकात अगस्त 2022 के महीने में हुई थी जब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। आरिफ ने चिड़िया की जान बचाकर उसके मन में अपने लिए प्यार जगाया था। सारस करीब एक साल से आरिफ और उसके परिवार के साथ रह रहा था। लेकिन कुछ समय पहले ही यूपी वन विभाग सारस को अपने साथ लेकर चली गई थी।

Advertisment
amethi Arif amethi sarus Mohammad Arif sarus bird अमेठी आरिफ मोहम्मद आरिफ
Advertisment
चैनल से जुड़ें