Advertisment

Capitol Building : कैपिटल बिल्डिंग के पास संदिग्ध स्थिति में व्यक्ति गिरफ्तार

Capitol Building : कैपिटल बिल्डिंग के पास संदिग्ध स्थिति में व्यक्ति गिरफ्तार

author-image
Bansal News
Capitol Building : कैपिटल बिल्डिंग के पास संदिग्ध स्थिति में व्यक्ति गिरफ्तार

वाशिंगटन, 29 जनवरी (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (President Election America) के नतीजों से असहमति रखने वाले वेस्ट वर्जीनिया के एक व्यक्ति को कैपिटल बिल्डिंग (Capitol Building) के पास संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति कैपिटल बिल्डिंग के पास चहलकदमी कर रहा था और उसकी कार से पिस्तौल तथा गोलाबारूद बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

साउथ चार्ल्सटन (South Charleston) के डेनिस वारेन वेस्टओवर (71) को बुधवार को हिरासत में लिया गया। उस पर बिना लाइसेंस के पिस्तौल रखने, गोला बारूद रखने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने का आरोप है।

यूएस कैपिटल पुलिस (US Capitol Police) ने एक बयान में कहा कि एक अधिकारी ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में एक चौराहे पर कार खड़ी देखी जबकि कार का चालक पास ही अमेरिकन वेटेरंस डिसेबल्ड फॉर लाइफ मेमोरियल ( The American Veterans Disabled for Life Memorial) के पास एक सड़क पर टहल रहा था।

अदालत में दाखिल पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टओवर कैपिटल बिल्डिंग के घेरे के भीतर नेशनल गार्ड्स के सदस्यों पर चिल्लाया। अदालत में रखे गए रिकॉर्ड के मुताबिक उसने गिरफ्तार करने वाले अधिकारी से कहा, ‘‘मैं मेरी कैपिटल बिल्डिंग के पास लगायी गयी तारबंदी को देखना चाहता हूं।’’

Advertisment

वेस्टओवर के वाहन के भीतर एक पिस्तौल और 20 राउंड गोलियां मिलीं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी को कैपिटल बिल्डिंग में उत्पात मचाया था।

साउथ चार्ल्सटन यूएस कैपिटल पुलिस कैपिटल बिल्डिंग US Capitol Police US Breaking News Today US Breaking News Hindi US Breaking News suspicious arrested capitol building South Charleston International News International Hindi News Capitol Building Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें