Advertisment

Cancer Vaccine: दुनिया की पहली कैंसर वैक्सीन रूस ने बनाई, पुतिन बोले- 2025 से नागरिकों को फ्री में लगाएंगे

Cancer Vaccine: दुनिया में कैंसर की वैक्सीन बन गई है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमने कैंसर की वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली है।

author-image
Rahul Garhwal
cancer vaccine russia putin treatment

Cancer Vaccine: दुनिया में कैंसर की पहली वैक्सीन बन गई है। रूस ने कैंसर वैक्सीन बनाने में सफलता पाई है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी। पुतिन सरकार ने कहा कि ये सदी की सबसे बड़ी खोज है। पुतिन सरकार 2025 से रूसी नागरिकों को कैंसर की वैक्सीन फ्री में लगाएगी।

Advertisment

ट्यूमर को रोकेगी वैक्सीन

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक आंद्रेई कप्रीन ने बताया कि रूस ने कैंसर से लड़ने के लिए अपनी mRNA वैक्सीन बना ली है। रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में पता चला कि ये कैंसर ट्यूमर को बढ़ने से रोकेगी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी थी जानकारी

2024 की शुरुआत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि रूस कैंसर वैक्सीन बनाने के बेहद करीब है। जल्द ही वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी।

कैंसर की पहली वैक्सीन

mRNA या मैसेंजर-RNA इंसानों के जेनेटिक कोड का एक छोटा हिस्सा है, जो हमारी कोशिकाओं में प्रोटीन बनाने में मदद करता है। इसे आसान तरीके से समझें तो जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टीरिया हमला करता है, तो mRNA तकनीक हमारी कोशिकाओं को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है। इससे हमारे इम्यून सिस्टम को जरूरी प्रोटीन मिल जाता है और हमारे शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि पारंपरिक वैक्सीन की तुलना में जल्दी तैयार हो सकती है। इसके अलावा ये शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। mRNA तकनीक पर बनी ये कैंसर की पहली वैक्सीन है।

Advertisment

russia cancer vaccine putin

कैंसर पेशेंट को लगेगा टीका

कैंसर वैक्सीन स्पेशलिस्ट डॉ. मौरी मार्कमैन का कहना है कि कैंसर के लिए वैक्सीन बनाना बायोलॉजिकल तरीके से संभव नहीं है। कैंसर कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि ये शरीर में कई अलग-अलग स्थितियों का परिणाम है। हालांकि, कुछ कैंसरों की रोकथाम में वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये वैक्सीन कैंसर के मरीजों को इलाज के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक उपकरण हैं, क्योंकि कैंसर के मरीजों को इलाज के दौरान अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कैंसर वैक्सीन की एक खासियत ये है कि इसे कभी भी कैंसर होने से पहले नहीं दिया जाता, बल्कि ये उन लोगों को दी जाती है जिनमें कैंसर ट्यूमर है। ये वैक्सीन हमारे इम्यून सिस्टम को ये समझने में मदद करती है कि कैंसर कोशिकाएं कैसी होती हैं।

मुश्किल क्यों है कैंसर की वैक्सीन बनाना

कैंसर की सेल्स ऐसे मॉलिक्यूल से बनते हैं जो इम्यून सेल्स को दबा देते हैं। अगर कोई वैक्सीन इम्यून सेल्स को एक्टिव कर भी दे तो हो सकता है वो इम्यून सेल्स ट्यूमर के अंदर एंट्री ना कर पाए। कैंसर की सेल्स सामान्य सेल्स की तरह होती हैं और इस वजह से हमारे इम्यून सिस्टम को ये उतनी खतरनाक नहीं लगतीं। इससे इम्यून सिस्टम ये पता नहीं कर पाता कि किस पर अटैक करना है। अगर कैंसर का एंटीजन सामान्य और असामान्य सेल्स दोनों पर मौजूद होता है तो वैक्सीन दोनों पर हमला करती हैं। इससे शरीर को बहुत नुकसान होता है। कई बार कैंसर ट्यूमर इतना बड़ा होता है कि इम्यून सिस्टम उससे लड़ नहीं पाता। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है वो वैक्सीन लगने के बाद भी रिकवर नहीं कर पाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट: Neet PG के NRI कोटे की सीटें भरने पर लगाई अंतरिम रोक, सीट मैट्रिक्स को चुनौती पर फैसला सुरक्षित

Advertisment

भारत में बढ़ता कैंसर

हमारे देश में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में कैंसर के मामले सामने आए हैं। 2022 में कैंसर के 14.13 लाख नए केस मिले थे। इसमें 7.22 लाख महिलाएं और 6.91 लाख पुरुष कैंसर से पीड़ित थे। 2022 में कैंसर से 9.16 लाख मरीजों की मौत हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: अंबेडकर पर बयान पर गृह मंत्री अमित शाह की सफाई: मेरे बयान को कांग्रेस ने तोड़-मरोड़कर पेश किया, कांग्रेस आरक्षण विरोधी

cancer cancer treatment cancer vaccine cancer vaccine russia cancer vaccine putin world first cancer vaccine
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें