Advertisment

Canara Bank hike MCLR: केनरा बैंक ने महंगा किया लोन, जानिए अब कितना हो गया रेट

Canara Bank hike MCLR: केनरा बैंक ने महंगा किया लोन, जानिए अब कितना हो गया रेट Canara Bank has made loans expensive, know how much the rate has become now sm

author-image
Bansal News
Canara Bank hike MCLR: केनरा बैंक ने महंगा किया लोन, जानिए अब  कितना हो गया रेट

नई दिल्ली। केनरा बैंक ने मंगलवार को विभिन्न अवधि के ऋण के लिए कोष की सीमान्त लागत (MCLR) आधारित ऋण दर में 0.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि यह बढ़ोतरी बुधवार (सात सिंतबर) से लागू होगी। एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर मौजूदा 7.65 प्रतिशत से बढ़कर 7.75 प्रतिशत होगी।

Advertisment

ब्याज दरों में बढ़ोतरी

वाहन, व्यक्तिगत और गृह ऋण जैसे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती है। सूचना में कहा गया है कि एक दिन से लेकर एक महीने की अवधि की एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है, जबकि तीन महीने के ऋण के लिए एमसीएलआर 0.15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 7.25 प्रतिशत हो गई है। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद तमाम वाणिज्यिक बैंक कर्ज पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं।

sbi mclr hike sbi bank personal loan hike sbi bank loan hike sbi bank home loan hike rbi repo rate hikes rbi repo rate hike msf hike mclr hike loan interest rate hike how to sikhe hdfc loan hike effect on personal loan after repo rate hike canara bank savings account interest rates canara bank savings account canara bank raises mclr canara bank loan hike canara bank increases interest rates canara bank atm card Canara Bank canara banks
Advertisment
चैनल से जुड़ें