BY Polls 2022: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज 23 जून को विधानसभा की सीटों पर मतदान का दौर शुरू हुआ है। जहां पर सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान में कई मतदाता सुबह से लाइन में खड़े हो गए है।
जानें इन राज्यों में मतदान की स्थिति
झारखंड: मांडर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।
दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई राजिंदर नगर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। AAP ने BJP के राजेश भाटिया और कांग्रेस की प्रेम लता के खिलाफ दुर्गेश पाठक को उतारा है। 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं।
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं। तस्वीरें सरफुद्दीन पोलिंग स्टेशन की हैं।
ऐसे सभी लोग जो शांति भंग कर सकते हैं उनको अलग-अलग विधिक प्रावधानों के अंतर्गत पाबंद किया गया और उनपर कार्रवाई की गई। मैं जनता को आश्वासन दिलाना चाहूंगा कि पूरी शांति व्यवस्था के साथ मतदान हो रहा है। सभी सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं: अनुराग आर्य, SP, आजमगढ़। रामपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं। तस्वीरें बनियापुर पोलिंग स्टेशन संख्या 374 की हैं।
त्रिपुरा: राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राज्य में 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा बारडोली टाउन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बोरदोवाली टाउन विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। अगरतला, बारदोवाली टाउन, सूरमा और जुबराजनगर विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं।
पंजाब: संगरूर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने मतदान किया। यह सीट AAP नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग उस उम्मीदवार को चुने जो अमन शांति और आर्थिक हालात को ठीक कर सके।”
पंजाब: संगरूर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने मतदान किया। यह सीट AAP नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी।
उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग उस उम्मीदवार को चुने जो अमन शांति और आर्थिक हालात को ठीक कर सके।” pic.twitter.com/8XVis80YsG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022