Advertisment

उपचुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, कांग्रेस छोड़ BJP में आए सभी विधायकों को टिकट

author-image
krishna
उपचुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, कांग्रेस छोड़ BJP में आए सभी विधायकों को टिकट

भोपाल: मध्य प्रदेश (madhaya pradesh) में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सभी विधायकों को टिकट दिया है।

Advertisment

इन प्रत्याशियों को मिला है टिकट

  • जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली से एदल सिंह कंसाना
  • मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिर्राज दंडौतिया
  • अंबाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया
  • गोहद से रणबीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर
  • ग्वालियर से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी
  • भांडेर से रक्षा सरोनिया, करैरा से जसमंत जाटव
  • पोहरी से सुरेश धाकड़, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया
  • अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव
  • सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी
  • अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी
  • ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनेज ऊंटवाल
  • हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मांधाता से नारायण पटेल
  • नेपानगर से सुमित्रा देवा कास्डेकर, बदनावर से राजवर्धान सिंह दत्तीगांव
  • सांवेर से तुलसी सिलावट, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों घोषित किए हैं। मुरैना से राकेश मावई को और मेहगांव से हेमंत कटारे को टिकट दिया गया है। वहीं मलहारा से राम सिया भारती को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इधर बदनावर सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है। बदनावर से अभिषेक सिंह की जगह कमल पटेल को टिकट दिया है। अभी भी एक सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। ब्यावरा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार का एलान नहीं किया। जल्द ही कांग्रेस की चौथी लिस्ट में ब्यावरा से प्रत्याशी के नाम का एलान होगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें