Advertisment

By Election Result Live: नीलम देवी और भव्य बिश्नोई आगे, यहां देखें पूरा अपडेट

author-image
deepak
By Election Result Live: नीलम देवी और भव्य बिश्नोई आगे, यहां देखें पूरा अपडेट

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार की मोकामा और गोपालगंज, उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे और ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इन सीटों पर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच कड़ा मुकाबला है। यह नतीजे हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफानल की तौर पर देखे जा रहे हैं।

Advertisment

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बिहार की विधानसभा सीट पर आरजेडी की नीलम देवी आगे चल रही हैं। वहीं, हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 2,846 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें से 6 सीटें विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं। जबकि तेलंगाना की मुनुगोडे सीट कांग्रेस विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। इन 7 सीटों में तीन पर बीजेपी का कब्जा था, 2 पर कांग्रेस और एक-एक लालू की आरजेडी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना की खाली हुई थी।

UP News up election result live rampur election result Odisha News munugodu election results munugode election result Mokama gopalganj mokama election result mokama by election result 2022 mokama by election result mokama Manugoda assembly by-election Haryana NEWS gopalganj election result 2022 gopalganj by election result election results live election result 2022 election result election Congress bypoll election by polls by election results 2022 by election result bjp Bihar Mokama Assembly bihar by election result azamgarh election result azamgarh by election result Adampur Bypolls Adampur assembly by-election 2022 AAP 7 assembly seats by-election 6 state assembly by-elections " election date"
Advertisment
चैनल से जुड़ें