Advertisment

By Election 2021: कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में उपुचनावों के लिए वोटिंग शुरू, इनके बीच है टक्कर..

By Election 2021: कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में उपुचनावों के लिए वोटिंग शुरू, इनके बीच है टक्कर.. By Election 2021: Voting begins for by-elections in Karnataka, Telangana, Andhra Pradesh, there is a competition between them ..

author-image
Bansal News
Haryana By Election 2021:  इंतजार की घड़ी लगभग खत्म, ऐलनाबाद सीट पर मतदान हुआ शुरू..

बेंगलूरू। कर्नाटक में सिन्डगी और हानगल विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम सात बजे तक चलेगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सिन्डगी में छह और हानगल में 13 प्रत्याशी हैं। सिन्डगी से जनता दल (सेक्यूलर) के विधायक एम सी मानागुली और हानगल से भारतीय जनता पार्टी के सी एम उडासी के निधन के बाद इन सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।

Advertisment

भाजपा ने सिन्डगी से रमेश भूसानुर और हानगल से शिवराज सज्जनार को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सिन्डगी से एम सी मानागुली के बेटे अशोक मानागुली जबकि हानगल से पूर्व पार्षद श्रीनिवास माने को प्रत्याशी बनाया है। जद (एस) ने सिन्डगी से 33 वर्षीय स्नातकोत्तर पास नाजिया शकील अहमद अंगाडी को उम्मीदवार बनाया है जबकि हानगल से 35 वर्षीय बी.ई, एम.टेक नियाज शेखर को उम्मीदवार बनाया है।

तेलंगाना में हुजूराबाद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह सात बजे आरंभ हुआ। इस सीट पर 306 मतदान केंद्रों पर शाम सात बजे तक मतदान चलेगा। करीमनगर पुलिस आयुक्त वी. सत्यनारायण ने कहा कि 107 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है और वहां अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। इस सीट पर जून में ई. राजेंद्र के निधन के बाद उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।

Advertisment

राजेंद्र ने भूमि हथियाने के आरोपों पर राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला गेलू श्रीनिवास यादव (तेलंगाना राष्ट्र समिति), ई. राजेंद्र (भाजपा) और वेंकट बालमूरी (कांग्रेस) के बीच रहने की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश में बाडवेल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ। मतदाताओं को कतारों में खड़े देखा गया।

कड़पा के पुलिस अधीक्षक केकेएन अन्बुराजन ने बताया कि 281 मतदान केंद्रों में से 148 को ‘‘संवेदनशील’’ माना गया है। आवश्यक स्थानों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों समेत 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह विधानसभा सीट सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक जी. वेंकट सुब्बैया का मार्च में निधन होने के बाद खाली हो गयी थी। पार्टी ने सुब्बैया की पत्नी सुधा को अपना उम्मीदवार बताया है जबकि विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी ने एलान किया कि वह दिवंगत विधायक की पत्नी का सम्मान करते हुए उपचुनाव के लिए किसी को उम्मीदवार नहीं बनायेगी और उसने इसे ‘‘पारंपरिक मूल्य’’ बताया।

Advertisment

भारतीश् जनता पार्टी ने सुरेश पनथाला को उम्मीदवार बनाया है जिन्हें अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी का समर्थन हासिल है जबकि कांग्रेस ने पी. कमलअम्मा को प्रत्याशी बनाया है। दादरा और नागर हवेली लोकसभा सीट पर भी शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। लोगों को मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े हुए देखा गया। इस सीट से निर्दलीय सांसद मोहन देलकर के फरवरी में निधन के बाद उपचुनाव की आवश्यकता हुई। शिवसेना ने देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने महेश गावित और कांग्रेस ने महेश ढोडी को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी सीटों पर मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

vidhansabha chunav 2022 uttrakhand vidhansabha chunav 2022 upchunav salt upchunaavkounjitega upchunaav tds party in andhra pradesh tarapur upchunav 2021 tarapur upchunav saltupchunaav saltchunaav salt upchunaav salt mai koun jitega chunaav salt ka up chunaav salt election2021 rajsthan election 2021 rajasthan upchunaav election opinion poll rajasthan mai vidhansabha chunav paschim bangal latest news Navjot Singh Sidhu modi in telangana madhypradeshbye upchunaav madhya pradesh news karnataka upchunaav karnataka poll karnataka opinion poll 2023 karnataka opinion poll karnataka news karnataka mai kon jeetega karnataka mai gir gyi sarkaar karnataka mai cm karnataka ka poll karnataka election breaking news karnataka election Karnataka CM karnataka big breaking news Karnataka himachal pradesh 2022 vidhansabha chunav himachal pradesh haryana upchunav 2021 poll gangapancholi ganga election 2021 opinion poll election 2021 delhi vidhansabha chunav 2025 Damoh By- Election 2021 chunav2021 bjp karnataka bihar upchunaav news Bhupendra Patel andhra pradesh news andhra pradesh cm jagan mohan reddy andhra pradesh assembly election 2023 opinion poll andhra pradesh assembly election 2023 exit poll andhra pradesh assembly election 2023 Andhra Pradesh anchor dipanshu 2022 himachal pradesh election
Advertisment
चैनल से जुड़ें