Advertisment

Buy Gold Online: धनतेरस पर इस बार घर बैठे ही खरीदें सोने-चांदी का सिक्का, मिनटो में हो जाएगी डिलीवरी

Buy Gold Online: दिवाली का त्योहार पांच दिन तक चलता है। ऐसे में इस त्योहार की शुरुआत कल से हो रही है। कल यानी 10 नवंबर 2023

author-image
Bansal news
Buy Gold Online: धनतेरस पर इस बार घर बैठे ही खरीदें सोने-चांदी का सिक्का, मिनटो में हो जाएगी डिलीवरी

Buy Gold Online: दिवाली का त्योहार पांच दिन तक चलता है। ऐसे में इस त्योहार की शुरुआत कल से हो रही है। कल यानी 10 नवंबर 2023 को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के या ज्वेलरी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Advertisment

अब आप धनतेरस पर ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको बाहर बाजार में जाने की जरूरत नहीं होगी। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस बार ऑनलाइन कैसे गोल्ड खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर ऑनलाइन खरीदें सोने-चांदी के सिक्के

अगर आपके पास बाजार में जाकर गोल्ड या सिल्वर के सिक्के खरीदने का समय नहीं है तो आप ऑनलाइन भी आसानी से सिक्के खरीद सकते हैं।

ब्लिंकिट (Blinkit) ग्रोसरी डिलीवरी ऐप के जरिये आप ऑनलाइन गोल्ड या सिल्वर के सिक्के खरीद सकते हैं। इस ऐप के जरिये आपके घर पर सोने या चांदी के सिक्के आ जाएंगे। यहां 1 ग्राम सोने का सिक्का 6,899 रुपये में और 10 ग्राम चांदी के लक्ष्मी गणेश सिक्के की कीमत 999 रुपये है।

Advertisment

पेटीएम और गूगल पे पर खरीदें ऑनलाइन सिक्के

आज फिजिकल गोल्ड के साथ डिजिटल गोल्ड भी काफी लोकप्रिय है। आप आसानी से पेटीएम (Paytm) और गूगल पे (google pay) से डिजिटल सिक्के खरीद सकते हैं। यहां 1 रुपये की न्यूनतम खरीद या फिर कीमत है।

पेटीएम से सिक्के खरीदने के तरीके

आपको अपने स्मार्ट फोन पर पेटीएम ऐप को ओपन करना है।
इसके बाद आपको सर्विस पर जाकर गोल्ड को सेलेक्ट करना है।
अब आप "ग्राम में खरीदें" या "राशि में खरीदें" में से एक ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आगे बढ़े पर क्लिक करें।
यहां आप अपना भुगतान का तरीका सेलेक्ट करें और अंत में भुगतान करें।

गूगल पे से सोने के सिक्के कैसे खरीदे

आपको गूगल पे ओपन करना है और गोल्ड लॉकर पर जाना है।
यहां आपको खरीदें पर सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको बाजार में सोने की खरीद कीमत शो होगी।
अब आप कीमतों के आधार पर सोने को खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि इनकी कीमतों में बदलाव जारी रहता है क्योंकि बाजार में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Advertisment

यह ही पढ़ें

Indore News: बस चालकों की मनमानी, यात्रियों से वसूला जा रहा दोगुना किराया, जिम्मेदार बेखबर

WhatsApp: व्हाट्सएप पर भी आएंगे एड्स, लॉन्च किया जाएगा सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें पूरी खबर

Career Tips: कम समय में करियर को दें नया आयाम, अभी फॉलो करें ये 5 करियर टिप्स

Advertisment

Bihar Reservation: बिहार विधानसभा में इन वर्गों के आरक्षण में किया इजाफा, जानिए विधेयक में क्या कहा

Happy Dhanteras 2023: खास शुभकामना संदेश के साथ दें धनतेरस की बधाई, पाएं माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद

Buy Gold Online, धनतेरस, घर बैठे,सोने-चांदी,सिक्का,डिलीवरी,ब्लिंकिट, (Blinkit),ग्रोसरी डिलीवरी ऐप,ऑनलाइन,पेटीएम और गूगल पे

ऑनलाइन धनतेरस डिलीवरी (Blinkit) Buy Gold Online ग्रोसरी डिलीवरी ऐप घर बैठे पेटीएम और गूगल पे ब्लिंकिट सिक्का सोने-चांदी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें