Advertisment

Bus Strike: बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, स्टैंड पर खड़ी हुई कई बसें

Bus Strike: बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, स्टैंड पर खड़ी हुई कई बसेंBus Strike: Bus operators strike, many buses parked at the stand

author-image
Bansal News
Bus Strike: बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, स्टैंड पर खड़ी हुई कई बसें

Bus Strike। रायपुर में आज से सिटी बसों के पहिए थम गए हैं। सिटी बस चालक बकाया वेतन, महंगाई भत्ता और परिचालकों को काम से हटाने जैसी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, हड़ताल के चलते सरकारी कर्मचारियों को लाने ले जाने वाली बसों के पहिए भी थमें रहे। जिससे कर्मचारियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी के आसपास से चलने वाली करीब 120 सिटी बसें बंद हैं, वहीं चालक-परिचालक संघ का कहना है कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

Advertisment

इससे पहले भी कर चुके हैं हड़ताल
बता दें कि बस ऑपरेटर्स अपनी मांगों को लेकर इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। इससे पहले बस ऑपरेटर्स ने जुलाई में हड़ताल की थी जिस दौरान करीब 12 हजार बसों के पहिए थमे थे, बस ऑपरेटर्स के मुताबिक कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में बस सेवाएं बद थी। वहीं जब अब संक्रमण की स्थिति थमने के बाद बस सेवाएं वापस शुरू की गई हैं तो डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

यात्रियों को हुई परेशानी
बसों के पहिये थमने से यात्रियों को बहुत परेशानी हुई । कुछ लोग तो बस न चलने की वजह से अपने जरूरी काम तक नहीं निपटा पाए। लेकिन बस ऑपरेटर्स अपनी मांग पर अड़े रहे और हड़ताल जारी रखी।

raipur Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh Chhattisgarh Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Chhattisgarh Bus strike CG news Bus Strike
Advertisment
चैनल से जुड़ें