Advertisment

Mandsaur Bus Accident: डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी बस, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बड़ी बस दुर्घटना हो गई। भोपाल से निकली एक तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से 4 यात्रियों की मौत की खबर है।

author-image
Bansal News
Mandsaur Bus Accident: डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी बस, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बड़ी बस दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से 4 यात्रियों की मौत की खबर है वहीं कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई यह बस भोपाल से नीमच जा रही थी।

Advertisment

दलोदा थाना क्षेत्र की घटना

मंदसौर में एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस रविवार को महू नीमच हाईवे दलोदा के समीप खाई में पटल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों का इलाज जारी

बताया गया कि यह बस भोपाल से नीमच जा रही थी। इस दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत होने की सूचना है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। यह हादसा दलोदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सड़क किनारे खाई में जा गिरी बस

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बस तब हादसे का शिकार हुई जब वह भोपाल से नीमच के लिए जा रही थी। दलौदा थाना क्षेत्र में बस अचानक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे रागीरों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की।

Advertisment

शव पीएम के लिए भेजे गए

बस हादसा होने के बाद मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने इसकी सूचना देते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जिन चार लोगों की मौत हुई उनके शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- 

IPL 2023 Final: आज है आईपीएल का ग्रैंड फिनाले, पंड्या मारेंगे बाजी या धोनी दिखाएंगे कमाल, जानिए

धर्मांतरण और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर क्या बोले गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज

Advertisment

Earthquake News: कई राज्याें में भूकंप के तेज झटके, पंजाब और हरियाणा तक हिली धरती

mp bus accident mhow neemuch highway bus accident mhow bus accident bus accident bhopal bus accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें