Advertisment

Protest against Gandhi-Godse film : अभिनेता और फिल्म निर्माता का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले गांधीजी का अपमान हुआ

Protest against Gandhi-Godse film : अभिनेता और फिल्म निर्माता का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले गांधीजी का अपमान हुआ Protest against Gandhi-Godse film: Burnt effigy of actor and filmmaker, Congressman said Gandhiji was insulted

author-image
Bansal News
Protest against Gandhi-Godse film : अभिनेता और फिल्म निर्माता का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले गांधीजी का अपमान हुआ

Narmadapuram:  राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' गणतंत्र दिवस को रिलीज हुई। फिल्म का देशभर में विरोध हो रहा है। फिल्म को बंद करने और फिल्म निर्माता, अभिनेता पर कार्रवाई की मांग की जा रहीं। कांग्रेस और NSUI दोनों फिल्म के विरोध में उतर आई है। नर्मदापुरम में बीते शुक्रवार को यूथ कांग्रेस और NSUI ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म अभिनेता शरद सिंह और निर्माता राजकुमार संतोषी का पुतला दहन किया गया।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-28-at-1.51.26-AM.mp4"][/video]

बता दें कि अभिनेता शरद सिंह के घर के पास विवेकानन्द घाट तिराहे पर पुतला दहन और नारेबाजी की गई। इससे पहले SDOP पराग सैनी को ज्ञापन सौंपा गया। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन, राकेश लोवंशी ने बताया 26 जनवरी को देश 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा था, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बापू के सम्मान में खड़ा रहा। वहीं इस फिल्म ने देश में माहौल बिगाड़ कर गांधीजी की विचारधारा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने काम किया।

[video width="352" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-28-at-1.51.27-AM.mp4"][/video]

Advertisment
Congress NSUI narmadapuram Protest against Gandhi-Godse film
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें