Advertisment

CG Anganwadi Bharti 2024: छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, देखें पूरी डिटेल

CG Anganwadi Bharti 2024: छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती, बलौदाबाजार जिले में निकली भर्ती

author-image
Sanjeet Kumar
CG Anganwadi Bharti 2024

CG Anganwadi Bharti 2024: छत्‍तीसगढ़ में महिलाओं के लिए महिला बाल विकास विभाग में भर्ती निकली है। महिलाएं 11 सितंबर तक इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह पद अलग-अलग आंगनबाड़ी सहायिका के हैं। पूरे छत्‍तीसगढ़ की 59 आंगनबाड़ी में ये भर्ती निकली है।

Advertisment

बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग के बलौदाबाजार जिले के सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी (CG Anganwadi Bharti 2024)  सहायिका के 59 पदों खाली हैं। जहां ठाकुरदिया, भरका, पैरागुड़ा, टेमरी-2, बफरा, खैरवारडीह, पिपरछेड़ी-2, डाढ़ाखार, दौनाझर, झालपानी आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए भर्ती निकाली गई है।

इसके अलावा कटवाझर, घिरघोल, अल्दा, नवाडीह, डिपरापारा (रिको), पुरानीबस्ती (अ), त्रिकुटीडीपा (अ), रूनझुनी, दानीडीपा, नवाडीह, लुकाउपाली आंगनबाड़ी केंद्र में भी भर्ती की जाएगी।

इन आंगनबाड़ी में भी खाली हैं पद

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आने वाली आंगनबाड़ी (CG Anganwadi Bharti 2024) तेन्दुचुवा, तालाझर, मेड़ीडीपा, अकलतरा, सैयभाठा, दलदली, बल्दाकछार-3, मुरूमडीह, ठेलकाडबरी, कौहाबाहर, नदीपारा(सो), बंसुलीडीह, डिपरापारा(सो), कलमीदादर आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के पद खाली हैं। जहां के लिए भी भर्ती निकाली गई है।

Advertisment

इन केंद्रों पर भी कर सकेंगे आवेदन

त्रिकुटीपारा(चां), तिलसाभाठा, डिपरापारा(थ), पकलाडीपा, बोदापाली, सड़कपारा, आमापारा, पुरानीबस्ती, शुकलाभाठा, मिरगिदा, चन्हाट, बिटकुली, सलिहाभाठा आंगनबाड़ी में भी सहायिका के पदों पर भर्ती (CG Anganwadi Bharti 2024) होना है। इसी के साथ जोगीडीपा, देवतराई, सारसडोल, पचपेड़ी, जुनाडीह, पोड़ी, मंगलडीपा, बलारनवागांव, मुगुलभाठा, कोर्राडीह और अचानकपुर आंगनबाड़ी केंद्र में भी पद खाली है, जहां सहायिकाओं की भर्ती होगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका: प्रदेश के वन विभाग से लेकर स्वामी आत्मानंद में बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

आठवीं पास होना जरूरी

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए महिला का 8वीं पास होना अनिवार्य है। यह पद सिर्फ महिलाओ के लिए ही है। इसको लेकर आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितम्बर 2024 तय की गई है। इस दिन शाम 5.30 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के पते पर आवेदन को पोस्‍ट करना है। यह आवेदन केवल पंजीकृत डाक से भेजा जाना जरूरी है।

Advertisment
hindi news chhattisgarh news Chhattisgarh JOB NEWS cg seedhi bharti CG news CG mahila balvikas vibhag CG Govt Mahila Job CG Govt Jobs 2024 CG Govt CG Anganwadi Vacancy 2024 CG Anganwadi Bharti 2024 Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें