Advertisment

MP News: सागर में पारवारिक विवाद में चली गोलियां, 2 की मौत, 16 लोगों के खिलाफ केस

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: सागर में पारवारिक विवाद में चली गोलियां, 2 की मौत, 16 लोगों के खिलाफ केस

सागर। MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी होने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं।

Advertisment

आगासौद थानाक्षेत्र का मामला

पुलिस अधिकारी ने शनिवार बताया कि शुक्रवार रात आगासौद थानाक्षेत्र के शेखुपुरा गांव में हुई इस घटना के संबंध में पांच महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने कहा कि झड़प में शामिल परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच पुरानी दुश्मनी है।

शुक्रवार रात हुआ था हमला

उन्होंने बताया कि रूपेंद्र यादव (27) और सरस्वती यादव (45) के परिवार पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया तथा इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।उन्होंने बताया कि इस झड़प में छह अन्य घायल हो गए।

पांच महिलाएं गिरफ्तार

वैसे अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि वे किस पक्ष से थे। बीना के पुलिस उपविभागीय अधिकारी प्रशांत सुमन ने कहा कि 16 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक भगवान सिंह यादव और 35-40 साल की उम्र के बीच की 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisment

एडिशनल एसपी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक इस घटना में 16 लोगों के खिलाफ नाम जद एफआईआर दर्ज की है। पहले पुलिस ने इन  5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें भगवान सिंह, ममता यादव, लक्ष्मी यादव, पार्वती यादव, नीमा यादव शामिल हैं। शेष की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों  ने बताई ये बात

ग्रामीणों के अनुसार चुनाव से पहले दोनों पक्ष में कोई खास विवाद नहीं था लेकिन चुनाव परिणामों के बाद 4 दिसंबर को आरोपी निर्भय यादव और पीड़ित पक्ष से मृतिका के छोटे बेटे रामपाल सिंह के बीच कहा सुनी हुई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद से आरोपी पक्ष कई बार पीड़ित पक्ष से गालीगलौच भी करता रहा। पीड़ित परिवार के बड़े बेटे दशरथ यादव ने बताया कि इस बात की शिकायत भी मंडीबामोरा चौकी में की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें:

MLA Residence: विधायकों को आवास देने में विधानसभा को हो रही टेंशन, 22 बंगलों के लिए 84 माननीय दावेदार

Advertisment

Corona Case: फिर डरा रहा कोरोना, भोपाल में 2 पॉजिटिव और मिले; MP में हुए 6 एक्टिव केस

Weekly Horoscope 25-31 Dec 2023: इस सप्ताह मीन को मिल सकता है प्रमोशन, मेष को मिलेगा धन, चेक करें अपनी राशि

Aaj Ka Shubh Kaal – 24 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की त्रयोदशी तिथि (रविवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

Advertisment

CG Weather Update: तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

सागर पारवारिक विवाद सागर न्यूज़ शेखुपुरा गांव सागर मप्र न्यूज आगासौद थानाक्षेत्र Sheikhupura Village Sagar sagar news Sagar Family Dispute MP news Agasaud Police Station Area
Advertisment
चैनल से जुड़ें