Advertisment

Revanchal Express: रीवा-भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस के AC-1 कोच में चली गोली, GRP ने 40 घंटे बाद दर्ज की FIR

Revanchal Express: रीवा-भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस के AC-1 कोच में चली गोली, GRP ने 40 घंटे बाद दर्ज की FIR,  फोरेंसिक टीम ने की जांच।

author-image
Preetam Manjhi
Revanchal Express: रीवा-भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस के AC-1 कोच में चली गोली, GRP ने 40 घंटे बाद दर्ज की FIR

   हाइलाइट्स

  • ट्रेन के एसी कोच में फायरिंग।
  • 40 घंटे बाद GRP ने की FIR दर्ज।
  • फोरेंसिक टीम ने की जांच।
Advertisment

Revanchal Express: रीवा से भोपाल के लिए चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में गोली चलने की घटना सामने आई है। बता दें, कि मामला सोमवार को सामने आया। गोली कब चली और किसने चलाई, इसकी जांच की जा रही है। RPF की सूचना पर GRP थाना रीवा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

रीवा GRPF थाना प्रभारी आरबी ठक्कर के अनुसार, 9 फरवरी की रात रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह रीवा पहुंची थी। जिसमें देर रात गोली चलने की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित खबर:MP News: आज UP दौरे पर रहेंगे CM मोहन, लोकसभा क्लस्टर की लेंगे बैठक, देंगे जीत का मंत्र

Advertisment

   फोरेंसिक टीम ने की जांच

ट्रेन की AC-1 बोगी की बर्थ 19 में गोली चलने के सबूत मिले हैं। रेलवे पुलिस को सीट में एक छेद भी मिला। यह गोली लगने का है। ट्रेन के इस डिब्बे की फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस ने अब रेलवे से यात्रियों की जानकारी सहित अन्य दस्तावेज मांगे हैं।

hindi news Bansal News MP news Rewa NEWS Revanchal Express firing news train firing train goli
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें