Advertisment

Budhaditya Yog 2025 Effect: कुंभ राशि में बुधादित्य, सिंह, कन्या और तुला के लिए क्या हैं संकेत

Budhaditya Yog 2025 Effect: कुंभ राशि में बुधादित्य, सिंह, कन्या और तुला के लिए क्या हैं संकेत budhaditya-yog-2025-effect-kumbh-effect-singh-kanya-tula-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Budhaditya Yog 2025

Budhaditya Yog 2025

Budhaditya Yog Effect: अभी तक मकर राशि में चल रहे बुध बहुत जल्द अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध के गोचर (Budh Gochar 2025) से राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

Advertisment

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि बुध गोचर (Budh Gochar) से किन राशियों को लाभ होगा। साथ ही जानेंगे कि बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) क्या होता है।

क्या होता है बुधादित्य योग (What is Budhaditya Yog) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब बुध और सूर्य एक राशि में एक साथ आ जाते हैं तो उस स्थिति को बुधादित्य योग कहा जाता है। सूर्य (Surya) और बुध (Budh) कुछ दिनों के अंतर से एक राशि में आते हैं।

किस राशि में बन रहा है बुधादित्य योग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार बीते महीने मकर राशि में बुधादित्य योग बना था जो इस महीने यानी फरवरी में कुंभ राशि में बनेगा।

Advertisment

क्या होता है बुधादित्य योग

ग्रह गोचर के अनुसार जब एक ही राशि में बुध और सूर्य एक साथ आ जाते हैं तो सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। ये हर महीने एक के बाद एक राशि में आएंगे।

बुधादित्य योग का असर (Budhaditya Yog ka Asar) 

सिंह राशि बुधादित्य योग का असर

​इन जातकों के लिए बुधादित्य योग कोर्ट कचहरी में परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए इन मामलों से दूर रहें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। बुधादित्य योग आपको आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप भविष्य के लिए जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनमें आपको आर्थिक मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन का सहयोग मिलेगा। परिवार को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगीं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

कन्या राशि पर बुधादित्य योग का असर

कन्या राशि के लिए बुधादित्य योग से किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके हर प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा प्लान बना सकते हैं। रिश्ते में चल रहा तनाव अब दूर हो सकता है। ससुराल पक्ष में यदि जीजा, साले को पैसा उधार दे रहे हैं तो विचार कर लें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में दिक्कत आ सकती है। आज होने वाले जरूरी काम को टाल दें तो बेहतर होगा।

Advertisment

वृश्चिक राशि पर बुधादित्य योग का असर

वृश्चिक राशि वालों के तारे आज बुलंद रहेंगे। बुधादित्य योग आपको सफलता दिलाएगा। काम में आपको सहयोगिरयों और मित्रों का साथ मिलेगा। आप व्यापा में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्र का सहयोग फायदा दिला सकता है। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय निकलेगा।

यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: शुक्र-शनि सहित इनकी फिरकी, पांच राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, प्रमोशन के प्रबल योग!

Budhaditya Yog 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें