Advertisment

Budhaditya Yog 2023: इस दिन बनने जा रहा है बुधादित्य योग, इन्हें मिल सकती है पैतृक संपत्ति, किसे मिलेगा इंक्रीमेंट और प्रमोशन

Budhaditya Yog 2023: इस दिन बनने जा रहा है बुधादित्य योग, इन्हें मिल सकती है पैतृक संपत्ति, किसे मिलेगा इंक्रीमेंट और प्रमोशन

author-image
Preeti Dwivedi
Surya, Budh Rashi Parivartan Nov 2021: बहुत जल्द बनने वाला है बुधादित्य योग, पहले होगा सूर्य का गोचर

Budhaditya Rajyog-Budh-Surya Yuti 2023:हर महीने बदलती ग्रहों की चाल लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। इसी क्रम में एक बार फिर बुधादित्य योग बनने जा रहा है। सूर्य—बुध की युति से बनने वाले इस योग से हर किसी के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। पर इसमें पांच राशियां ऐसी रहेंगी जिन्हें इस दौरान राजाओं जैसा जीवन जीने का मौका मिलेगा।

Advertisment

इस दिन बनेगा बुधादित्य योग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अक्टूबर में ग्रहों के राजकुमार बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएगा। 1 अक्टूबर को बुध रात 8:45 मिनट पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य और बुध एक ही राशि में आ जाते हैं तो बुधादित्य योग बनता है। इस बार ये योग कन्या राशि में बनने जा रहा है। सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध के 1 अक्टूबर में प्रवेश करते ही ये बुधादित्य योग बन जाएगा। आपको बता दें सूर्य आत्मा का कारक ग्रह तो वहीं बुध बुद्धि और ज्ञान का।

बुधादित्य योग इनके लिए होगा शुभ

मेष राशि

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता दिलाएगा। तो वहीं इन्हें व्यापार में भी तगड़ा लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको इस दौरान प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके इंक्रीमेंट के भी योग बनते दिख रहे हैं।

वृष राशि

यदि आपकी राशि वृष है तो आपको बता दें आपको व्यापारिक कार्यों में बुधादित्य योग के दौरान जबरदस्त लाभ होगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बेहद अनुकूल होगा। काफी समय से नुकसान झेल रहे लोगों के लिए ये बुधादित्य योग एक वरदान साबित होगा। व्यापारियों को बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ होने के आसार दिख रहे हैं। हो सकता है आपको पैतृक संपत्ति मिल जाए।

Advertisment

कन्या राशि

अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको बता दें इस राशि वालों को पूरे अक्टूबर महीने आर्थिक लाभ होगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अधिकारियों से लाभ होगा। अगर आप साझेदारी का काम करते हैं तो आकपो जबरदस्त लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को बुधादित्य योग अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। अक्टूबर माह में आपको कारोबार में अच्छा खासा लाभ होगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको बता दें इस दौरान आपकी नौकरी परिवर्तन के भी योग बनते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं विदेशों से भी आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत बुधादित्य योग दे रहा है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बेहद शुभ फल लेकर आएगा। इस दौरान आपके जीवन में धन वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ अचानक ही धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। अगर आप प्रॉपर्टी का काम करते हैं तो लाभ होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

MP News: देश में पहली बार लगेगा सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर, हर घर के हर सदस्य की होगी जाचं

Parenting Tips: सुबह उठते ही बच्चों से जरूर कराएं ये पांच काम, जिंदगी बन जाएगी बेहद आसान

खो गया है ड्राइविंग लाइसेंस? अब परेशान होने की नहीं है जरूरत, ऐसे करें डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन

Advertisment

Ganesh Chaturthi 2023: इन तीन चीजों के बिना अधूरा है गणेश जी का पूजन , क्या है वे खास चीजें

Ganesh Chaturthi 2023: प्रतिमा खरीदने से पहले जान लें किस दिशा में होनी चाहिए गणेश जी की सूंड़, ऐसी मानी जाती है बेहद शुभ

Budhaditya Yog 2023, Budhaditya Yog 2023 in hindi, Budh Sukra Yuti 2023, Budh Sukra Yuti Oct 2023, Budh Sukra Yuti Oct 2023 in hindi, hindi news, Grah gochar 2023, planetry change, astrology, jyotish, bansal news, kanya me budhaditya yog 2023

hindi news Bansal News Astrology planetry change jyotish budhaditya yog 2023 grah gochar 2023 Budh Sukra Yuti 2023 Budh Sukra Yuti Oct 2023 Budh Sukra Yuti Oct 2023 in hindi Budhaditya Yog 2023 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें