Advertisment

Budh Margi 2023: कल से बुध हो रहे हैं मार्गी, 23 दिन रहेंगे कष्टकारी, किसे लाभ-किसे हानि

Budh Margi 2023: 7 सितंबर को बुध सिंह राशि में मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान किसे लाभ होगा किसे हानि होगी, जानेंगे ज्योतिषाचार्य से।

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Margi 2022 : 1 जून से दूर होंगी इन 5 राशि वालों के करियर की रुकावटें, मार्गी बुध देंगे बड़ी सफलता!

Budh Margi 2023: बुद्धि के देवता बुध कल यानि 7 सितंबर से सीधी चाल चलने वाले हैं। सिंह राशि में बुध गुरूवार से मार्गी हो रहे हैं। जिसके बाद राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें लाभ होगा, साथ ही कुछ रााशियां ऐसी हैं जिन्हें सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि बुध के मार्गी होने से किसे लाभ किसे हानि होगी।

Advertisment

बुध इस राशि में हो रहे हैं मार्गी

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सितंबर का तीसरा गोचर बुध के रूप में होगा। 18 अगस्त को सिंह राशि में वक्री हुए बुध 7 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। जो करीब 23 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को ही बुध अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद ये उच्च के हो जाएंगे। इस दौरान हर क्षेत्र में स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा। इसके बाद बुध 19 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही रहेंगे।

मार्गी बुध इन्हें दिलाएंगे लाभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ​जिनकी राशि कन्या, मि​थुन या जिनकी कुंडली में बुध उच्च राशि के यानि कन्या राशि के हैं उन्हें बुध की मार्गी चाल से लाभ होगा। इन्हें प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी इन्हें लाभ होगा।

मार्गी बुध से ये रहें सावधान

7 सितंबर से बुध की मार्गी चाल यानि बुध की सीधी चाल से उन जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जिनकी कुंडली बुध चौथे, आठवें और बारहवें भाव में हैं। यानि जिनकी कुंडली में बुध नीच के हैं। यानि मीन राशि में बैठै हैं। इन जातकों को बुध के मार्गी काल में सावधान रहना होगा। बुध के उपाय करने से जातकों को लाभ हो सकता है।

Advertisment

सितंबर में ये राशियां होंगी मालामाल (September Shubh Rashi)

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सितंबर में जो ग्रह राशि बदलने वाले हैं उनके प्रभाव के चलते मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशिवालों को लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सिंह राशि में बुध के मार्गी होने पर स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा। तो वहीं जिनकी कुंडली में बुध उच्च के या स्वराशि में हैं। उनके लिए इस दौरान शुभ फल मिलेंगे।

बुध के बेहद आसान 6 उपाय

हरी वस्तुओं का दान।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
9 कन्याओं को हरें रुमाल दान करें।
गणेशजी को दूर्बा चढ़ाएं।
घर के आसपास सूखे पौधे हटाकर नया पौधा लगाएं।
तुलसी का पौधा दान करें।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

budh margi 2023, budh margi, grah gochar 2023, budh gochar 2023, budh ke upay, margi budh effect 2023, bansal news

Bansal News budh ke upay Budh gochar 2023 grah gochar 2023 Budh Margi Budh Margi 2023: margi budh effect 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें