Advertisment

Budh Margi 2023: मार्गी बुध बढ़ाएगा हरी वस्तुओं के दाम! किसानों पर होगा असर, जानें शुभ-अशुभ फल

विभिन्न राशियों के जातकों पर बुध मार्गी का असर पड़ेगा। हरी वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। किसानों को लाभ मिलेगा। जानें किसे शुभ-अशुभ फल देगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Margi Budh (Budh ki Chal): आज मार्गी होने वाले हैं बुध, क्या आपके लिए होंगे शुभ, चेक करें अपनी राशि

Budh Margi 2023:अभी तक सिंह राशि में वक्री यानि उल्टी चाल चल रहे बुध आज से मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी चाल चलने पर ​ग्रह सीधी चाल चलने लगता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब भी कोई ग्रह मार्गी और वक्री होता है तो उसका सीधा असर मौसम पर पड़ता है। विभिन्न राशियों के जातकों पर बुध मार्गी का असर पड़ेगा। इसके असर से हरी वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। साथ ही किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। जानेंगे कितने दिन तक इसका असर रहेगा और किसे शुभअशुभ फल देगा।

Advertisment

बुध इस राशि में हो रहे हैं मार्गी

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सितंबर का तीसरा गोचर बुध के रूप में होगा। 18 अगस्त को सिंह राशि में वक्री हुए बुध 7 सितंबर को मार्गी हो रहे हैं। जो करीब 23 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को ही बुध अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद ये उच्च के हो जाएंगे। इस दौरान हर क्षेत्र में स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा। इसके बाद बुध 19 अक्टूबर तक कन्या राशि में ही रहेंगे।

मार्गी बुध इन्हें दिलाएंगे लाभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ​जिनकी राशि कन्या, मि​थुन या जिनकी कुंडली में बुध उच्च राशि के यानि कन्या राशि के हैं उन्हें बुध की मार्गी चाल (Budh Margi 2023 Effect) से लाभ होगा। इन्हें प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी इन्हें लाभ होगा।

मार्गी बुध से ये रहें सावधान

7 सितंबर से बुध की मार्गी चाल यानि बुध की सीधी चाल से उन जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जिनकी कुंडली बुध चौथे, आठवें और बारहवें भाव में हैं। यानि जिनकी कुंडली में बुध नीच के हैं। यानि मीन राशि में बैठै हैं। इन जातकों को बुध के मार्गी काल में सावधान रहना होगा। बुध के उपाय करने से जातकों को लाभ हो सकता है।

Advertisment

सितंबर में ये राशियां होंगी मालामाल (September Shubh Rashi)

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सितंबर में जो ग्रह राशि बदलने वाले हैं उनके प्रभाव के चलते मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशिवालों को लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सिंह राशि में  बुध मार्गी होने पर स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा। तो वहीं जिनकी कुंडली में बुध उच्च के या स्वराशि में हैं। उनके लिए इस दौरान शुभ फल मिलेंगे।

बुध के बेहद आसान 6 उपाय

हरी वस्तुओं का दान।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
9 कन्याओं को हरे रुमाल दान करें।
गणेशजी को दूर्बा चढ़ाएं।
घर के आसपास सूखे पौधे हटाकर नया पौधा लगाएं।
तुलसी का पौधा दान करें।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

Powerful Krishna Mantra: भगवान कृष्ण के 5 शक्तिशाली मंत्र, जिसकी साधना और जाप से पूरी होती है हर मनोकामना

MP Weather Update: आज यहां इंद्रदेव होंगे मेहरबान, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया Orange-Yellow अलर्ट

Numerology: इन मूलांक वालों के लिए बेहद खास है सितंबर का महीना, मिलेगा शुभ समाचार, लेकर आएगा बड़ी खुशी

Advertisment

Parenting Tips: बच्चे को मेंटली और इमोशनली स्ट्रांग बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जुड़ें रहेंगे आपसे, नहीं उठाएंगे कोई कदम

Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें घर का वास्तु, दूर होंगे गृह दोष और नकारात्मकता

budh margi 2023, budh margi, grah gochar 2023, budh gochar 2023, budh ke upay, margi budh effect 2023, bansal news, singh me budh margi

Advertisment

singh me budh margi margi budh ka asar Margi Budh Effect for Farmers margi budh jyotish grah gochar 2023 Budh Margi 2023: budh ke upay Bansal News Astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें