Advertisment

Budh Margi 2022 : बुध हुए मार्गी, राशियों में हलचल शुरू, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन के लिए वरदान साबित होगा ये समय

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Margi 2022 : बुध हुए मार्गी, राशियों में हलचल शुरू, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मीन के लिए वरदान साबित होगा ये समय

नई दिल्ली। अभी तक वक्री अवस्था Budh Margi 2022 में चल रहे बुध 2 अक्टूबर यानि Astrology कल रविवार से मार्गी हो गए हैं। Budh ki chal 2022 ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जब ​कोई भी ग्रह religion मार्गी होता है तो hindi वह अच्छा प्रभाव डालने लगता है। जिन जातकों की कुंडली kundali me budha ki sthiti में बुध कन्या राशि में बैठे हैं उन्हें अच्छा फल देते हैं क्योंकि ये कन्या राशि में उच्च के माने जाते हैं। तो ​चलिए जानते है बुध की ये स्थिति इन्हें किस तरह से लाभ दिलाएगी।

Advertisment

इन राशियों के लिए मार्गी बुध होंगे शुभ —
कर्क राशि — kark
बुध की मार्गी चाल कर्क राशि के जातकों को शुभ फल दिलाएगी। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। हर तरह से कार्य में सफलता मिलेगी। अगर आप नया वाहन या मकान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हो इस दौरान खरीद सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही
धन- लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं।

कन्या राशि — kanya
अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको बता दें ये समय आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको इस दौरान धन लाभ होने लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सृदृढ होगी। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा होगी। दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। हो सकता है परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। अगर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो बुध की मार्गी चाल आपको किसी वरदान से कम नहीं होगी।

वृश्चिक राशि vrashchik
बुध की मार्गी की चाल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इन्हें जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में बढ़—चढ़ कर हिस्सा लेंगे। चूंकि बुध बुद्धि के देवता है इसलिए इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा। सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी।

Advertisment

मीन राशि —meen
अगर आपकी राशि मीन है तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बेहद खुभ है। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

ऐसी होती है बुध ग्रह की प्रकृति — budh ki prakrati
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। Vrishabh Rashi me Margi Budh 2022 अपने भ्रमण काल के दौरान जब बुध कन्या राशि में आता है तो उसे उच्च का कहा जाता है। जबकि मीन राशि में ये नीच के माने जाते हैं। कन्या राशि 16 से 20 अंश तक यह मूल त्रिकोण में माना जाता है।

मिश्रित स्वभाव का ग्रह है बुध — budh ka swabhav
बुध मिश्रित स्वभाव का ग्रह है। पापी ग्रह के साथ होने पर यह पापी हो जाता है। इसे हरा रंग का माना जाता है। किसी जातक का रंग जानने के लिए इसे श्याम Budh Margi June 2022 वर्ण का माना जाता है। इसमें पृथ्वी तत्व की प्रधानता होती है। वाणी, बुद्धि, चर्म, वात, पित्त और कफ का विश्लेषण बुध ग्रह से किया जाता है। बुध प्रधान लोग अक्सर लेखक, कवि, गणितज्ञ, बैंकर, सीए, चित्रकार, प्रखर वार्ताकार और तर्क से सब को परास्त करने वाले होते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से लोगों को बैंकर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायिक बनते देखा गया है। अच्छे व्यवसाय के लिए जातक की कुंडली में बुध का मजबूत होना आवश्यक है। बुध राशि के जातक बहुत अच्छे शिल्पकार भी होते हैं। इस ग्रह को वैश्य जाति का ग्रह कहते हैं। इससे प्रभावित जातकों का भाग्योदय 32 वर्ष पर होता है।

Advertisment

बुध के बेहद आसान 6 उपाय — budh ke upay

हरी वस्तुओं का दान।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
9 कन्याओं को हरें रुमाल दान करें।
गणेशजी को दूर्बा चढ़ाएं।
घर के आसपास सूखे पौधे हटाकर नया पौधा लगाएं।
तुलसी का पौधा दान करें।
बुध का यह गोचर व्यक्ति की बुद्धि में परिवर्तन लाएगा। इस दौरान उन्हें हर कार्य बड़ी ही सावधानी के साथ करने की सलाह दी जा रही है। चूंकि बुध ग्रह हरा तत्व प्रधान भी है। इसलिए इस दौरान हरी रंग प्रधान वस्तुओं जैसे हरी सब्जी, हरी दालों आदि के दाम बढ़ सकते हैं।

आपके किस भाव में हैं बुध —
पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

कमजोर बुध के संकेत —

बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।
अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।

Advertisment

ऐसे कर सकते हैं बुध को मजबूत —
बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चीजों का उपयोग करें। साथ ही उनका दान भी करें। जैसे- हरी मूंग, पालक, हरे रंग के शरबत का दान करें। सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट करें। खीरा, हरी सब्जियां, फल खाएं। हरे रंग के कपड़े पहनें।

बुध राशि परिवर्तन 2022 बुध राशि परिवर्तन बुध राशि के उपाय बुध गोचर फल बुध गोचर 2022 बुध गोचर बुध का राशि परिवर्तन 2022 बुध का राशि परिवर्तन बुध का गोचर 2022 news in hindi mercury transit in Capricorn mercury transit Capricorn mercury transit 2022 mercury transit hindi news budh transit today budh transit 2022 budh transit budh rashi parivartan 2022 budh rashi parivartan 2021 budh rashi Budh Margi 2022 budh ka rashi parivartan 2022 Budh Ka Gochar 2022 budh ka gochar budh gochar today budh gochar Astrology Today In Hindi Astrology Today "budh gochar 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें