Advertisment

Budh Ka Gochar Dec 2021 : 65 दिन के लिए पलट गई इनकी किस्मत, अचानक मिलेगी संपत्ति, हो जाएंगे वारे—न्यारे

Budh Ka Gochar Dec 2021 : 65 दिन के लिए पलट गई इनकी किस्मत, अचानक मिलेगी संपत्ति, हो जाएंगे वारे—न्यारे budh-ka-gochar-dec-2021-their-fortunes-reversed-for-65-days-suddenly-they-will-get-property-they-will-be-different-budh-ka-rashiparivartan-dec-2021-budh-ka-makar-me-gochar

author-image
Preeti Dwivedi
budh gochar 2025

budh gochar 2025

नई दिल्ली। बुद्धि, विवेक और ज्ञान के Budh Ka Gochar Dec 2021 कारक बुध ग्रह इस साल के आखिरी गोचर के रूप में परिवर्तन कर लिया है। अभी धनु राशि में चल रहे बुध कल देररात गोचर कर मकर में प्रवेश कर लिया है। इसमें शनि पहले से ही विराजमान हैं। इसी के साथ बुध और शनि का मिलन हो गया है। बुध का यह गोचर मकर राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। बुध का राशि परिवर्तन वृष, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के वारे— न्यारे कर देगा।
आइए जानते हैं पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है और किसे इस मिलन का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान किस राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको बता दें। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति की तर्क शक्ति, निर्णय शक्ति, दृढ़ शक्ति अच्छी होती है। बुध ग्रह को समृद्धि और बहुतायत का कारक भी माना जाता है। मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। बुध का गोचर इनकी बुद्धि भ्रमित कर कुछ अनचाहे कार्य करवा सकता है। ऐसे में आपको बहुत शांत दिमाग से काम लेना होगा। किसी भी कार्य में की गई जल्दबाजी आपको भारी पड़ सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़े :New Year 2022 Baby Name : नए साल पर नन्हें मेहमान की दस्तक! ये नाम हो सकते हैं खास, डॉयरी में कर लें नोट

मेष राशि (Aries) —
बुध का गोचर मेष राशिवालों को नई चुनौतियों का सामना कराने वाला हो सकता है। हो सकता है इस दौरान आपको कुछ आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़े। इसलिए इस दौरान आप कोशिश करें कि पैसों का लेनदेन कम से कम हो। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। कार्यालय में भी आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। हो सकता है आपके अधिकारी आपकी काम से नाराज होते दिखाई दें।

मिथुन राशि (Gemini) —

मिथुन राशि के जातकों को अपनी बातें गुप्त रखने की सलाह दी जा रही है। आपको बता दे इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अनिंद्रा की दिक्क्त हो सकती है। अत: स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Shukra Ka Gochar 2022 : नए साल की शुरुआत में सबसे पहले यह ग्रह बदलेगा अपनी चाल, इन राशियों के कैरियर में आएगा बड़ा बदलाव

सिंह राशि (Leo) –

सिंह राशि वालों को बुध के गोचर के दौरान पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है घर में किसी से बहस हो जाए। हो सकता है कोई पुरानी ऐसी बातें सामने आ जाएं जो विवाद को तूल दे दें। एक और खास बात का ध्यान रखना होगा वो ये कि इस समय आपको किसी भी तरह का कर्ज नहीं लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें : Numerology 2022 : इस मूलांक वालों के लिए कभी न भूलने वाला होगा नया साल, क्या आपकी जन्म तारीख भी है यही

Advertisment

मकर राशि (Capricorn) —
मकर राशि वालों को इस समय अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान रखना होगा। अगर उन्हें नजरअंदाज किया तो परेशानी बढ़ सकती है। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। इसके लिए आपको बहुत संयम और बुद्धि से काम लेने की आवश्यकता है। मित्रों से मन—मुटाव हो सकता है।

इनके लिए होगा शुभ —

वृष राशि —
वृष राशि वालों को बुध का गोचर अच्छे संकेत लेकर आएगा। वकील और न्यायालय से जुड़े लोगों को फायदा मिलने वाला है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। परिवार में आ रही समस्याओं को आप​ निपटा पाएंगे। धन का संचय करने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा बीतनेे वाला है।

Yearly Horoscope 2022 Meen Rashi : नए साल में कैरियर में बहुत तेजी से आएगा उछाल! प्रमोशन के प्रबल योग

Advertisment

वृश्चिक राशि —
इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। अगर आप नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। फायदा होगा। आपको सफलता हासिल होगी। वेतन वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। अचानक धन आगमन हो सकता है।

धनु राशि —
बुध का गोचर आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। कौशल बढ़ेगा। आप हर काम में अपना शत प्रतिशत देंगे। काम की हर जगह प्रशंसा होगी। नौकरी और व्यापार से आप अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रहेंगे। धन का संचय करने में सफल होंगे। इस अवधि में नई योजनाओं में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भविष्य में आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

shani gochar 2022 rashifal 2022 Pradesh MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guru gochar 2021 to 2022 Guru Gochar 2021 gochar 2021 gochar dharmik khabren Breaking Hindi dharam news chamtkar jyotish ka budh ka vrischik rashi gochar 2021 budh ka vakri gochar 2021 budh ka tula rashi gochar 2021 budh ka tula me gochar budh ka rashi parivartan budh ka gochar november 2021 Budh Ka Gochar 2021 budh ka gochar budh gochar fal Budh Gochar 2021 budh gochar bansal tag bansal news today bansal mp news today Aaj ka rashifal 2022 shani gochar 2022 ka rashifal in hindi "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें