Advertisment

Budh Ka Gochar Dec 2021 : चार दिन बाद हो जाएं सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां

budh-ka-gochar-dec-2021-budha-ka-makar-se-dhanu-me-gochar-budh-ka-rashi-parivartan-2021-mesh-mithun-sing-makar-per-asarBudh Ka Gochar Dec 2021: चार दिन बाद हो जाएं सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां

author-image
Preeti Dwivedi
budh gochar 2025

budh gochar 2025

नई दिल्ली। ग्रहों की चाल लोगों पर Budh Ka Gochar Dec 2021 शुभ अशुभ प्रभाव जरूर डालती है। यह प्रभाव जातक की कुंडली में उस ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है। बुद्धि, विवेक और ज्ञान के कारक बुध ग्रह महज कुछ ही दिनों में इस साल के आखिरी गोचर के रूप में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जी हां अभी धनु राशि में चल रहे बुध 29 दिसंबर को मकर मेें प्रवेश करेंगे।
जहां पहले से ही शनि देव भी विराजमान हैं। बुध मकर राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। जिसके बाद एक बार फिर इनका राशियों पर प्रभाव शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार इस दौरान किस राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।

Advertisment

आपको बता दें। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति की तर्क शक्ति, निर्णय शक्ति, दृढ़ शक्ति अच्छी होती है। बुध ग्रह को समृद्धि और बहुतायत का कारक भी माना जाता है। मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। बुध का गोचर इनकी बुद्धि भ्रमित कर कुछ अनचाहे कार्य करवा सकता है। ऐसे में आपको बहुत शांत दिमाग से काम लेना होगा। किसी भी कार्य में की गई जल्दबाजी आपको भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें :Shani Ka Gochar 2022 : 30 साल बाद होने जा रहा है बड़ा बदलाव! स्वराशि में प्रवेश कर इनकी बदलेगा किस्मत!

मेष राशि (Aries) —
बुध का गोचर मेष राशिवालों को नई चुनौतियों का सामना कराने वाला हो सकता है। हो सकता है इस दौरान आपको कुछ आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़े। इसलिए इस दौरान आप कोशिश करें कि पैसों का लेनदेन कम से कम हो। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। कार्यालय में भी आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। हो सकता है आपके अधिकारी आपकी काम से नाराज होते दिखाई दें।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Budh Ka Gochar Dec 2021: मकर में होगा बुध का गोचर, अच्छी होने वाली है नए साल की शुरुआत

मिथुन राशि (Gemini) —

मिथुन राशि के जातकों को अपनी बातें गुप्त रखने की सलाह दी जा रही है। आपको बता दे इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अनिंद्रा की दिक्क्त हो सकती है। अत: स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें :Shukra Ka Gochar 2022 : नए साल की शुरुआत में सबसे पहले यह ग्रह बदलेगा अपनी चाल, इन राशियों के कैरियर में आएगा बड़ा बदलाव

Advertisment

सिंह राशि (Leo) -

सिंह राशि वालों को बुध के गोचर के दौरान पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है घर में किसी से बहस हो जाए। हो सकता है कोई पुरानी ऐसी बातें सामने आ जाएं जो विवाद को तूल दे दें। एक और खास बात का ध्यान रखना होगा वो ये कि इस समय आपको किसी भी तरह का कर्ज नहीं लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें :Numerology 2022 : इस मूलांक वालों के लिए कभी न भूलने वाला होगा नया साल, क्या आपकी जन्म तारीख भी है यही

मकर राशि (Capricorn) —
मकर राशि वालों को इस समय अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान रखना होगा। अगर उन्हें नजरअंदाज किया तो परेशानी बढ़ सकती है। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। इसके लिए आपको बहुत संयम और बुद्धि से काम लेने की आवश्यकता है। मित्रों से मन—मुटाव हो सकता है।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi bansal mp news today dharam news budh ka gochar Budh Gochar 2021 Guru Gochar 2021 budh ka rashi parivartan guru gochar 2021 to 2022 rashifal 2022 Budh Ka Gochar 2021 gochar gochar 2021 bansal tag 2022 ka rashifal in hindi 2022 shani gochar Aaj ka rashifal budh gochar budh gochar fal budh ka gochar november 2021 budh ka tula me gochar budh ka tula rashi gochar 2021 budh ka vakri gochar 2021 budh ka vrischik rashi gochar 2021 chamtkar jyotish ka shani gochar 2022 Pradesh कन्या राशिफल — Virgo Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मेष राशिफल — Aries Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope सिंह राशिफल — Leo Horoscope dharmik khabren Breaking Hindi मीन राशिफल — Pisces Horoscope Bansal Mp news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें